ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन में होने वाले बीजिंग विंटर ओलिंपिक 2022 का डिप्लोमैटिक बॉयकाट करेगा आस्ट्रेलिया

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in Lokshbha2024, खेल
0
चीन में होने वाले बीजिंग विंटर ओलिंपिक 2022 का डिप्लोमैटिक बॉयकाट करेगा आस्ट्रेलिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के 2022 बीजिंग विंटर ओलिंपिक का बॉयकाट करने की घोषणा के बाद, आस्ट्रेलिया ने भी ओलिंपिक का डिप्लोमैटिक बॉयकाट करने का फैसला लिया है। आस्ट्रेलिया के PM स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि देश ने बीजिंग ओलिंपिक में गवर्मेंट आफिसियल्स को न भेजने का फैसला लिया है। यह बॉयकाट चीन में हो रहे मानवाधिकारों के हनन पर सख्ती दिखाने के लिए होगा। बॉयकाट की वजह से ओलिंपिक में शामिल होने वाले एथीट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, दोनो देशों के गवर्मेंट आफिसियल्स खेल के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे। वहीं, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने कहा है कि वह US के डिप्लोमैटिक बॉयकाट का सम्मान करता है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2022 (Winter Olympics 2022) का राजनयिक बहिष्कार कर दिया है। इससे पूर्व मंगलवार को ही संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) ने भी शीतकालीन ओलंपिक 2022 का राजनयिक बहिष्कार करने की घोषणा की थी।

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

अमेरिका की राह पर चलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि वह बीजिंग में अपने अधिकारियों को नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Prime Minister Scott Morrison) ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को चीन पर राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

इस बहिष्कार की ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, “कैनबरा का फैसला ऑस्ट्रेलिया के विदेशी हस्तक्षेप कानूनों से लेकर परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के अधिग्रहण के हालिया फैसले तक कई मुद्दों पर चीन के साथ ‘असहमति’ के बीच आया है।”

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया उस मजबूत स्थिति से पीछे नहीं हटेगा जो हमने ऑस्ट्रेलिया के हितों के लिए खड़ी है, और जाहिर है कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हम ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को उन खेलों में नहीं भेजेंगे।” मॉरिसन ने शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों के हनन और कैनबरा के साथ मंत्रिस्तरीय संपर्क पर बीजिंग के चल रहे रोक का भी हवाला दिया।

मॉरिसन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया एक महान खेल राष्ट्र है और मैं खेल के मुद्दों और इन अन्य राजनीतिक मुद्दों को बहुत अलग करता हूं। ये दो सरकारों के बीच के मुद्दे हैं, और मैं उन मुद्दों को हल होते देखना चाहता हूं।”

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति (Australian Olympic Committee) ने कहा वह सरकार के फैसले का सम्मान करती है। वैसे सरकार के इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई टीम की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चार फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग खेलों में लगभग 40 ऑस्ट्रेलियाई एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया ने क्यों उठाया ऐसा कदम:

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ऐसा कदम उठाकर चीन को कड़ा संदेश देना चाहता है। चीन में लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन हो हो रहा है। उइगर मुसलमानों के साथ हो रहा बर्ताव किसी से छुपा नहीं है। उइगर मुसलमानों के साथ चीन में जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता है। उन्हें अवैध कैंपों में रखा जाता है और जबरन उनसे काम लिया जाता है। उन्हें न तो धार्मिक आजादी है और न ही वे खुलेआम घूम सकते हैं। उइगर मुसलमानों की संपत्तियों को भी चीनी सरकार ने जबरन अपने कब्जे में ले रखा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

Next Post
यूपी-कांग्रेस आज जारी करेगी महिला मेनिफेस्टो, प्रदेश की 6.61 करोड़ महिला वोटरों पर नजर

यूपी-कांग्रेस आज जारी करेगी महिला मेनिफेस्टो, प्रदेश की 6.61 करोड़ महिला वोटरों पर नजर

NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे

NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend