ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in खास खबर, विज्ञान, शिक्षा
0
NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा NASA में दस ट्रेनी एस्ट्रोनॉट में से भारतीय मूल के अनिल मेनन का नाम भी शामिल किया गया है। इस मिशन में 6 पुरुष और 4 महिलाएं हैं. यह मिशन खास है क्योंकि अब तक चांद पर कोई भी भारतीय अंतरिक्ष यात्री नहीं पहुंचा है. अनिल मेनन इस ​मिशन पर अगर जाते है तो चांद पर जाने वाले वे पहले भारतीय होंगे. अनिल के माता-पिता भारत और यूक्रेन से थे. इनकी परवरिश और पढ़ाई अमेरिका के मिनेसोटा से हुई थी. अनिल ने 1999 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से न्यूरोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन और 2004 में कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. स्टैनफोर्ड मेडिकल स्कूल से उन्होंने डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की. अनिल भारत पोलियो अभ‍ियान की स्टडी के लिए आए थे, यहां करीब एक साल तक रहे थे. इससे पहले भी अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर NASA के कई अभियानों में शामिल हो चुके हैं। वे बतौर क्रू फ्लाइट सर्जन का काम कर चुके हैं। वे अमेरिकी एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं.

12 हजार में से 10 का हुआ चयन
नासा के इस मून मिशन के लिए 12 हजार आवेदनों में केवल दस को चुना गया है. मून मिशन के लिए चुने सभी 10 लोगों को अगले वर्ष जनवरी में टेक्‍सास के जॉनसन स्‍पेस सेंटर पर दो वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद 10 लोग आर्टेमिस जेनरेशन प्रोग्राम में भाग लेंगे. इस प्रोग्राम के तहत इन्‍हें चांद पर भेजा जाएगा.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

गौरतलब है कि अनिल 2014 में नासा के फ्लाइट सर्जन रहे हैं। 2018 में एलन मस्‍क की स्‍पेसएक्‍स से जुड़े थे। इन्‍होंने स्‍पेसएक्‍स की पहली ह्यूमन फ्लाइट के मेडिकल प्रोग्राम में सहायता की। इसके साथ स्टारशिप के निर्माण, एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम, लॉन्च प्रोग्राम्स के लिए भी कार्य किया। ऐसा कहा जा सकता है ​कि अनिल के चुनाव के पीछे उनका अनुभव है।

अनिल के साथ चुनी गई टीम के अन्य सदस्यों में 9 ट्रेनी एस्ट्रोनॉट में यूएस एयरफोर्स के मेजर निकोल एयर्स और मेजर मार्कोस बेरियोसो, US मरीन कॉर्प्स मेजर (रिटायर्ड) ल्यूक डेलाने, US नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर जेसिका विटनर और लेफ्टिनेंट डेनिज बर्नहैम, US नेवी कमांडर जैक हैथवे, क्रिस्टोफर विलियम्स, क्रिस्टीना बिर्चो और आंद्रे डगलस शामिल हैं।

अब तक इतने भारतीय अंतरिक्ष तक पहुंचे
अब तक भारत से 4 लोग अंतरिक्ष पहुंच चुके हैं. इन अंतरिक्ष यात्रियों में राकेश शर्मा, भारतीय मूल की कल्‍पना चावला, सुनीता विलियम्‍स और राजा चारी शामिल हैं. मगर अभी तक कोई भी भारतीय चांद तक नहीं जा सका है. उम्‍मीद जताई गई है कि अगर अनिल मेनन नासा मिशन का भाग बनते हैं तो चंद्रमा पर जाने वाले वे पहले भारतीय मूल के शख्‍स होंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये

मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये

रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक का अस्पताल में जलवा

रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक का अस्पताल में जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend