ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in जदयू, पटना, हम
0
मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक हजार करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा है कि अगर ये पैसे उन्हें नहीं मिलेंगे तो गठबंधन छोड़ देंगे। मांझी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए पैसों की मांग की है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सहयोगी दल है और सरकार में शामिल है। जीतन राम मांझी ने मंगलवार को गया जिले के इमामगंज प्रखण्ड में आयोजित एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मांझी इस इलाके से विधायक भी हैं।

उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीति की अंतिम पारी है। अंतिम पारी से जाने के पहले हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए करना चाहते है और कई विकास कार्यो को किया भी है।हमे और ज्यादा संतुष्टि होगी और खुश होंगे। मांझी ने कहा-हमने अपने बेटे अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री सन्तोष कुमार सुमन को एक हजार करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर रखने को कहा है जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए सैकड़ों योजनाएं शामिल हैं। अगर एक हजार करोड़ मिल गया तो इसी वितीय वर्ष से क्षेत्र में कई योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

मांझी ने कहा कि इस काम के लिए सीएम नीतीश कुमार से एक हजार करोड़ रुपये देने को कहेंगे। मांझी ने कहा कि अगर नही दीजिएगा तो हम आपकी पार्टी में नहीं बल्कि गठबंधन में हैं, अगर कंहीं हम चमक गए तो आप समझ जाइएगा। हलांकि जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उनकी बात मानते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे उनकी मांग मान लेंगे। आपको बता दें कि बिहार राजग में जदयू, भाजपा, हम और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। मांझी पहले भी नीतीश कुमार को अपना बागी तेवर दिखा चुके हैं।

आपको बता दें कि जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया था। 2014 की मोदी लहर में पार्टी की हार के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए जीतन राम मांझी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद फिर जब नीतीश वापस सीएम बनना चाहते थे तो जीतन राम मांझी ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। बाद में मजबूरन उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। फिर नीतीश ने सीएम का पद संभाला था। हालांकि इसके बाद जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया था। बाद में महागठबंधन के साथ भी जुड़े लेकिन अंत में फिर एनडीए का हिस्सा बने।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक का अस्पताल में जलवा

रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक का अस्पताल में जलवा

तेजस्‍वी यादव जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

तेजस्‍वी यादव जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend