ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्‍वी यादव जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in पटना, राजद
0
तेजस्‍वी यादव जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेजस्‍वी यादव की शादी तय हो गई है। उनकी सगाई गुरुवार को दिल्‍ली में हो सकती है। फिलहाल तेजस्‍वी यादव की मां राबड़ी देवी भी दिल्‍ली में ही हैं। लालू और राबड़ी दोनों अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। सबके मन में यह सवाल है कि तेजस्‍वी की शादी आखिर किससे होने वाली है। बताया जा रहा है कि तेजस्‍वी यादव की शादी हरियाणा की लड़की से होनी है। इस परिवार से तेजस्‍वी यादव का पुराना संबंध है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद कल ही विवाह भी कर सकते हैं। लालू परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि एक फार्म हाउस में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद विवाह की भी तैयारी कर ली गई है।

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

स्कूल की दोस्त को बनाएंगे अपनी दुल्हन
तेजस्वी यादव की शादी को लेकर यह कहा जा रहा है कि वे अपनी स्कूल की दोस्त के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन बचपन के दोस्त हैं और दोनों दिल्ली के दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। बताया जाता है कि दोनों की बीच कई सालों से दोस्ती है। जैसे ही तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली, दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी।

अंतरजातीय विवाह कर रहे हैं तेजस्वी
तेजस्वी की रिंग सेरेमनी गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है। यह विवाह अंतरजातीय होगा। लड़की मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर है। लालू परिवार ने इसे बेहद गोपनीय रखा है। निकट के लोगों को भी नही जानकारी दी है। तेज प्रताप यादव समेत तेजस्वी की सभी सातों बहनें, जीजा और बच्चे दिल्ली पहुंच चुके हैं।

लालू-राबड़ी की औलादों में आठवें नंबर पर तेजस्‍वी

तेजस्‍वी यादव के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी दोनों ही बिहार के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। अब तेजस्‍वी खुद ही बिहार के मुख्‍यमंत्री के लिए रेस में हैं। वह अपने माता-पिता की आठवीं संतान हैं। लालू को कुल सात बेटियां और दो बेटे हैं। मीसा भारती सबसे बड़ी संतान हैं। वे राज्‍यसभा की सदस्‍य हैं। दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य हैं। तेजस्‍वी से छोटी केवल उनकी एक बहन हैं। इनके अलावा उनके सभी भाई और बहन उम्र में तेजस्‍वी यादव से बड़े हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
कैबिनेट की बैठक में फैसला फिलहाल संवेदकों के माध्यम से ही होगा बालू खनन

कैबिनेट की बैठक में फैसला फिलहाल संवेदकों के माध्यम से ही होगा बालू खनन

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लगाई जनता दरबार

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लगाई जनता दरबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend