राज्य में बालू खनन का काम अगले आदेश तक संवेदकों के माध्यम से ही होगा। इसके साथ ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय‚ जमुई में १२७ अस्थाई पदों पर बहाली होगी। वहीं राजकीय तिब्बी कॉलेज‚ कदमकुआं का नया भवन एनएमसीएच परिसर में बनेगा। ये सभी निर्णय नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में लिये गये। बैठक में कुल १७ एजेंड़ों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंड़ल सचिवालय के अधिकारी ने बताया कि बालू खनन का कार्य संवेदकों के माध्यम से अगले आदेश तक कराने एवं २०१९ के बंदोबस्तधारियों से प्राप्त १० प्रतिशत प्रतिभूति राशि २६७.८३ करोड़ वापस करने की स्वीकृति दी गयी है। साथ ही अब बालू घाटों का टेंड़र होगा। खनन से संबंधित १० नवम्बर २०२१ को जारी आदेश वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा चार ड़ॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त और एक को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है। गोपालगंज के चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ. असलम हुसैन को लगातार अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। गया के अतरी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ. कवींद्र प्रसाद सिंह को जबरन सेवानिवृत्ति दी गयी है। किशनगंज सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ. सुनील कुमार चौधरी को बर्खास्त किया गया है। वहीं किशनगंज छतरगाछ रेफरल अस्पताल की ड़ॉ. शिवानी सिंह व पूर्णिया सदर अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी ड़ॉ. मोहम्मद सबाह अंसारी को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में वाल्मीकिनगर में १०२ कमरों का कन्वेंशन सेंटर बनान का फैसला लिया गया। कन्वेंशन सेंटर १२० करोड़ २१ लाख की लागत से बनेगा‚ जो चार ब्लॉक में होगा। इसके साथ ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय‚ जमुई में एक प्राचार्य‚ एक उप प्राचार्य‚ ६२ शिक्षक और ६३ शिक्षकेतर कर्मियों के लिए १२७ अस्थाई पद स्वीकृत किये गये हैं। इसके लिए ७ करोड ३० लाख ३१ हजार ८६८ की स्वीकृति भी दी गई है। पटना के एनएमसीएच परिसर में राजकीय तिब्बी कॉलेज कदमकुआं के नए परिसर भवन को बनाने के लिए दो अरब ६४ करोड ४४ लाख ९१ हजार की मंजूरी दे दी गई है। बेगूसराय में राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय में १५० नामांकन क्षमता के आयुर्वेद महाविद्यालय‚ २०० बेड के चिकित्सालय और छात्रावास आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दो अरब ५७ करोड ४६ लाख की स्वीकृति दी गई है। मुजफ्फरपुर के आरबीटीएस होम्योपैथिक चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल में १२० नामांकन क्षमता के होम्योपैथिक कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए एक अरब २१ करोड १ लाख की स्वीकृति दी गई है। दरभंगा के मोहनपुर राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान में १२० नामांकन क्षमता के आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय और १५० बेड के आयुर्वेद कॉलेज अस्पताल के भवनों के निर्माण के लिए एक अरब ९५ करोड ६३ लाख ३४ हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?
जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...







