ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी-कांग्रेस आज जारी करेगी महिला मेनिफेस्टो, प्रदेश की 6.61 करोड़ महिला वोटरों पर नजर

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, महिला युग
0
यूपी-कांग्रेस आज जारी करेगी महिला मेनिफेस्टो, प्रदेश की 6.61 करोड़ महिला वोटरों पर नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई पार्टी महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो (घोषणा-पत्र) लेकर आ रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है। पहली बार कांग्रेस महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो लेकर आ रही है। प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगी।

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं…का नारा देने वाली प्रियंका गांधी का मेनिफेस्टो सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। इसके बाद पार्टी अपना एक और मेनिफेस्टो जारी करेगी।

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

क्या है प्रियंका के महिला मेनिफेस्टो में?

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी का मेनिफेस्टो सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। इसके बाद पार्टी अपना एक और मेनिफेस्टो जारी करेगी।-फाइल
मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी का मेनिफेस्टो सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। इसके बाद पार्टी अपना एक और मेनिफेस्टो जारी करेगी।-फाइल

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के इस महिला मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर हर महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं हैं। हालांकि, इससे पहले भी वह अपनी प्रतिज्ञा रैली के तहत महिलाओं के लिए तमाम ऐलान कर चुकी हैं। इस मेनिफेस्टो में इन घोषणाओं को भी शामिल किया जाएगा।

  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधान के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति।
  • विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को।
  • हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा।
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।
  • आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा।
  • 1000 रुपए हर महीना वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी।

कांग्रेस की नजर महिला वोटरों पर

प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव पहले ही चल चुकी हैं।- फाइल
प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव पहले ही चल चुकी हैं।- फाइल

इस बार यूपी में किसी करिश्मे की उम्मीद में कांग्रेस की नजर महिला वोट बैंक पर है। महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस पहले भी कई बड़े ऐलान कर चुकी है। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव पहले ही चल चुकी हैं।

यूपी में महिला वोटर सियासी तौर पर अहम
यूपी में कुल 14.40 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 7.79 करोड़ पुरुष और 6.61 करोड़ महिलाएं हैं। एक तरह से 45 फीसदी महिला वोटर हैं। कांग्रेस 2022 की चुनावी जंग फतेह करने के लिए किसानों के साथ महिलाओं को भी साधने की कोशिश में जुटी है।

वैसे भाजपा भी महिलाओं को अपना साइलेंट वोटर मानती है। केंद्र की मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, शौचालयों का निर्माण, पक्का घर, मुफ्त राशन, महिलाओं को आर्थिक मदद जैसी कई ऐसी योजनाएं हैं। जिनका सीधा लाभ महिलाओं को होता है। मुद्रा योजना के तहत सर्वाधिक जोर अनुसूचित समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर है। कहा जाता है कि बंगाल में भी ममता सरकार को बड़ी जीत दिलाने के पीछे भी महिलाओं का वोट बैंक ही था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

Next Post
NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे

NASA ने मून मिशन के लिए अनिल मेनन को चुना, चांद पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे

मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये

मांझी ने नीतीश से मांगे 1 हजार करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend