ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना के श्मशान घाटों का रेट कार्ड हुआ तय

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना के श्मशान घाटों का रेट कार्ड हुआ तय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशान घाटों पर तैयारी चल रही है। अवैध वसूली नहीं हो, इसके लिए लकड़ी से लेकर नाई-पंडित तक का रेट तय किया जा रहा है। पटना नगर निगम ने शहर के गुलबी घाट, बांस घाट और खाजेकलां घाट पर दाह संस्कार के लिए नई रेट लिस्ट जारी की है। नगर निगम का दावा है कि अब घाटों पर शव का सौदा नहीं होगा।

नगर निगम ने भामाशाह फाउंडेशन के साथ मिलकर अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी तैयारी की है। कम शुल्क में बिजली से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर में श्मशानों में वेटिंग के साथ जमकर वसूली के मामले आए। शव जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी और मिली भी तो सौदा किया जाता था। भास्कर ने स्टिंग से इसका खुलासा भी किया था।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

पटना की महापौर सीता साहू ने मंगलवार को शवदाह गृह का शुभारंभ कर दिया है। श्मशान घाट के शुभारंभ के दौरान उपमहापौर, स्थायी समिति के सदस्य इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर सीता साहू ने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा आम जनों के हित का ध्यान रखते हुए घाटों पर अंत्येष्टि के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिससे किसी से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाए। यह व्यवस्था गुलबी घाट, बांस घाट और खाजेकलां घाट पर लागू की जाएगी।

नई रेट लिस्ट।
नई रेट लिस्ट।

जानिए क्या रखा गया है रेट

  • आम की लड़की (7) मन – 2300 रुपए
  • आम की लकड़ी (9) मन – 2600 रुपए
  • आम की लकड़ी (11) मन – 2900 रुपए
  • झलौंसी एक बोझा – 100 रुपए
  • शव को जलाने और लकड़ी को मोड़ने की मजदूरी- 300 रुपए
  • नाई हजामत और दाढ़ी बनवाने का शुल्क- 100 रुपए
  • पंडित जी विधि सम्मत पाठ शुल्क- 100 रुपए
  • डोम राजा के लिए भी निर्धारित हो गया है शुल्क

सरकारी मशीन पर शव जलाने के लिए – 300 रुपए

  • लकड़ी का फ्रेम मशीन पर रखने के लिए- 200 रुपए
  • शव को मशीन पर ले जाने वाले मजदूर की मजदूरी – 100 रुपए
  • नाई हजामत दाढ़ी बनवाने का शुल्क- 100 रुपए
  • डोम राजा के लिए भी निर्धारित हो गया है शुल्क

शिकायत की भी हुई व्यवस्था, होगी कार्रवाई
पटना नगर निगम में शवदाह को लेकर श्मशान घाटों पर विशेष तैयारी के साथ अवैध वसूली पर अंकुश लगाने को लेकर भी बड़ी तैयारी है। घाटों पर कोरोना की दूसरी लहर में हुई मारामारी और अवैध वसूली से निपटने को लेकर सुझाव और शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9334692937 जारी किया गया है। पटना नगर निगम का कहना है कि इस नंबर पर फोन कर शिकायत किया जा सकता है। इसमें मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

जानिए बिहार में मौत का आंकड़ा
बिहार में अब तक 12090 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। पटना में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2784 है, लेकिन बिहार के अन्य जिलों के लोग भी संक्रमित होने के बाद पटना में भर्ती होते रहे हैं। पटना में मौत के बाद अंतिम संस्कार पटना में ही हुआ। सरकार की गाइडलाइन रही कि डेड बॉडी को पटना से बाहर नहीं ले जाना है। कोरोना संक्रमित की जहां मौत हुई, उसी क्षेत्र में ही पास के घाट पर कोविड प्रोटोकॉल में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

याद कीजिए शव की भीड़ का मंजर
कोरोना की दूसरी लहर में वायरस ने मौत का तांडव मचा दिया। अस्पताल से लेकर श्मशानों घाटों पर शवों की भीड़ हो गई। घाटों पर जगह नहीं थी और अस्पतालों से डेड बॉडी ले जाने के लिए भी समस्या हो रही थी। ऐसे में परिवार वालों से जमकर वसूली हो रही थी। शवों का अंतिम संस्कार कराने को लेकर घाटों पर भी सौदा किया जाता था। एम्बुलेंस से लेकर घाटों पर मुंह मांगा पैसा देना पड़ रहा था। इस कारण से इस बार अंतिम संस्कार को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इसमें श्मशान घाटों की व्यवस्था के साथ रेट को लेकर भी काम किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
रिजर्व बैंक ने पॉलिसी दरों में नहीं किया कोई बदलाव

रिजर्व बैंक ने पॉलिसी दरों में नहीं किया कोई बदलाव

चीन में होने वाले बीजिंग विंटर ओलिंपिक 2022 का डिप्लोमैटिक बॉयकाट करेगा आस्ट्रेलिया

चीन में होने वाले बीजिंग विंटर ओलिंपिक 2022 का डिप्लोमैटिक बॉयकाट करेगा आस्ट्रेलिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend