ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद करेगा ‘बेरोजगारी महारैला’

UB India News by UB India News
December 5, 2021
in पटना, राजद
0
राजद करेगा ‘बेरोजगारी महारैला’

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश जी की पार्टी १५ साल से सत्ता में है वो तीसरे नम्बर की पार्टी बन गई‚ और अपने–आपको विश्व की सबसे बडी पार्टी कहने वाली भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने पर मजबूर हुई। वो लोग तो हमसे डरे हुए थे और डरे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष दिल्ली में एक निजी चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार‚ प्रधानमंत्री‚ बिहार समेत कई भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री‚ सांसद‚ विधायक‚ केंद्र व राज्य के मंत्री और सब मिलकर भी ३१–३२ साल के लडके से लड रहे थे और तमाम तिकडम करने के बावजूद मात्र १२ हजार वोटों का ही अंतर रहा। बेरोजगारी देश का सबसे बडा मुद्’ा है। हमने इस मुद्’े को सर्वप्रथम देश में उठाया था। बिहार में ५ लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं। इस मुद्’े को और अधिक पुरजोर से उठाने के लिए हम जल्द ही ‘बेरोजगारी महारैला’ का आयोजन करेंगे।
तेजस्वी ने जातिगत जनगणना पर कहा कि जातिगत जनगणना से बिना सही आंकडे जुटाए कई वर्ग विशेष के सामाजिक‚ आर्थिक‚ शैक्षणिक और राजनीतिक पिछडेपन को दूर करना संभव नहीं। हिन्दू–मुस्लिम की गिनती होती है। क्यों होती हैॽ पेडों की गिनती क्यों होती हैॽ शेर–बाघ की गिनती क्यों होती हैॽ–योजना बनाने के लिए। इसीलिए जातिगत जनगणना जरूरी है। ये लडाने के लिए नहीं है। सिक्ख–ईसाई की गिनती होती है तो वो तो लडाई नहीं करते। आजकल एक नया ट्रेंड चल रहा है। जो भी हो‚ जो भी देश में गलत चल रहा हो‚ उसका दोष और जिम्मेदारी विपक्ष पर डाल दो। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा है कि टीवी चैनल विभाजनकारी डिबेट्स कर सबसे अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार घोटालों और शराबबंदी की जांच के नाम पर दिखावा करती है और बस छोटी मछली का ही शिकार करती है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा मजबूत नहीं है क्योंकि वहां की रीजनल पार्टी ने उसे रोक रखा है। जो भी रीजनल पार्टी जहां मजबूत हो उन्हें वहां ड्राइविंग सीट मिले। बाकी २०० सीटें हैं जहां रीजनल पार्टी नहीं है। वहां एनसीपी और भाजपा आमने–सामने हैं। हमें एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार को लगता है कि वो किसान के फायदे की बात कर रहे तो उन्हें बुलाकर बात करिए‚ कन्विंस करिए‚ वार्ता कीजिए‚ पर आप तो बस लाठी चला रहे हैं। महंगाई‚ बेरोजगारी के मुद्’े पर प्रदर्शन करने वालों को भी ये लाठी–डंडे से पीटते हैं। तेजस्वी ने कहा कि २०१४ में मोहन भागवत ने कहा था कि कई सौ वर्षों बाद हिंदुओं का राज आया है। अब २०२१ में कह रहे हैं हिंदू पहले से कमजोर हुआ है। वो कहना क्या चाह रहे हैंॽ क्या मोदी राज में वो कमजोर हो गए हैं। मैं चाहता हूं कि जाति‚ धर्म और क्षेत्र की बजाय नौकरी‚ रोजगार‚ महंगाई‚ उद्योग–धंधे‚ गरीबी‚ बेरोजगारी‚ किसान‚ किसानी‚ विकास पर बात हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
आज टेक्नोलॉजी का युग है। अगर हिंदी टेक्नोलॉजी से जुड रही है तो यह बडी बात है:अवधेश नारायण सिंह

आज टेक्नोलॉजी का युग है। अगर हिंदी टेक्नोलॉजी से जुड रही है तो यह बडी बात है:अवधेश नारायण सिंह

विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीनेट सदस्य गोलबंद

विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीनेट सदस्य गोलबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend