ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर बिहार स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट,गया में मंगोलिया से आया सुरक्षा अधिकारी कोरोना पाजिटिव

UB India News by UB India News
December 6, 2021
in गया, पटना, स्वास्थ
0
ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर बिहार स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट,गया में मंगोलिया से आया सुरक्षा अधिकारी कोरोना पाजिटिव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ऐसे दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो खाड़ी देशों से आये थे. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. आइजीआइएमएस में उनकी जीनोम सिक्वेसिंग करायी जा रही है. इन दोनों के अलावा मंगोलियाई शिष्टमंडल के एक सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. उसकी भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेज दिया गया है.

बिहार के बोधगया पहुंचे मंगोलियाई संसद के शिष्टमंडल के एक सुरक्षा अधिकारी के कोरोनावायरस संक्रमित मिलने से हड़कम्‍प मच गया है। मंगोलियाई शिष्‍टमंडल गया के महाबोधि मंदिर सहित कई अन्‍य जगह गया था। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव झंडनशतर के नेतृत्व में आए इस शिष्टमंडल ने बीते बुधवार को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मुलाकात की थी। सुरक्षा अधिकारी के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद अब उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी भी कोरोना जांच की जा रहा है। फिलहाल, उसे गया के एक होटल में रखा गया है। वह ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित था या नहीं, इसके लिए जांच सैपंल की जीनोम सिक्‍वेंसिंग भी कराई जा रही है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दिल्‍ली से गया वाया पटना पहुंचा था संक्रमित
विदित हो कि मंगोलिया संसद का शिष्टमंडल गुरुवार को विशेष विमान से गया एयरपोर्ट उतरा था। संक्रमित पाया गया सुरक्षा अधिकारी फ्लाइट छूट जाने के कारण बाद में दिल्‍ली से फ्लाइट से पटना पहुंचा था। फिर, वह पटना से सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचा था। अब दिल्‍ली से पटना व बोधगया तक उसके संपर्क में आए लोगों की पड़ताल की जा रही है।

नेगेटिव मिले संप‍र्क में आए हाेटल कर्मचारी
शिष्टमंडल बोधगया के जिस होटल में ठहरा था, वहां के सभी 42 कर्मियों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी कर्मियों की आरटीपीसीआर से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संक्रमित सुरक्षा अधिकारी के अलावा मंगालियाई शिष्‍टमंडल के शेष 22 सदस्‍य कोरोना नेगेटिव पाए गए। वे वापस लौट चुके हैं। जबकि, संक्रमित मिला सुरक्षा अधिकारी गया के एक होटल में रखा गया है।

सैंपल की कराई जा रही जीनोम सिक्‍वेंसिंग
शिष्‍टमंडल ने दिल्‍ली में उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। गया पहुंचने के बाद शिष्‍टमंडल महाबोधि मंदिर गया था। शिष्‍टमंडल के सदस्‍य ढुंगेश्वरी पर्वत भी घूमने गए थे। शिष्‍टमंडल में शामिल सुरक्षा अधिकारी फ्लाइट छूट जाने के कारण दूसरी फ्लाइट से दिल्‍ली से पटना आकर सड़क मार्ग से गया पहुंचा था। अब संक्रमित सुरक्षा अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल व जांच की जा रही है। साथ ही ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए संक्रमित सुरक्षा अधिकारी के सैंपल की जीनोम सिक्‍वेंसिंग कराई जा रही है। जीनोम सिक्‍वेंसिंग की उच्‍च स्‍तरीय जांच से कोरोना के वेरिएंट का पता चल पाएगा। इससे यह तय हो जाएगा कि मंगोलियाई सुरक्षा अधिकारी ओमिक्रोन संक्रमित है या नहीं।

बिहार के गोपालगंज जिले से ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है. नये वेरिएंट को लेकर विदेशों से आनेवाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इस दौरान हाल में जोखिम वाले देशों से आये पांच यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जिनका सैंपल डब्ल्यूएचओ के माध्यम से जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है.

जीनोम सीक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट बतायेगी कि ओमिक्रॉन है या नहीं. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को जीनोम रिपोर्ट के आने का इंतजार है. जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं, उनमें मर्चेंट नेवी के कर्मी के अलावा महाराष्ट्र से आये यात्री भी शामिल हैं. आरटीपीसीआर जांच में इन सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था.

स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के नोडल पदाधिकारी सह सीडीओ कैप्टन डॉ एसके झा ने बताया कि कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है. हाल में विदेशों एवं जोखिम वाले जगहों से पहुंचे पांच लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था, जिसके बाद इन सभी लोगों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए आइजीएमएस पटना भेजा गया है.

ऑब्जर्वेशन में सभी यात्री

जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए जिन लोगों के सैंपल भेजे गये हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. रिपोर्ट आने तक सभी यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. साथ ही परिवार के सदस्यों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी पांच यात्रियों पर कड़ी नजर रख रही है.

क्या है जीनोम सीक्वेंसिंग
जीनोम सीक्वेंसिंग एक तरह से किसी वायरस का बायोडाटा होता है. कोई वायरस कैसा है, किस तरह दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है. इसी वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है. स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी कैप्टन डॉ एसके झा के मुताबिक वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सीक्वेंसिंग कहते हैं. इससे ही कोरोना के नये स्ट्रेन के बारे में पता चला है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
तेजी से पाँव पसार रहा ओमीक्रॉन ,भारत में अब तक 21 केस

तेजी से पाँव पसार रहा ओमीक्रॉन ,भारत में अब तक 21 केस

रूसी राष्‍ट्रपति छः घंटो की भारत यात्रा के मायने बहुत गहरे हैं

रूसी राष्‍ट्रपति छः घंटो की भारत यात्रा के मायने बहुत गहरे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend