ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूसी राष्‍ट्रपति छः घंटो की भारत यात्रा के मायने बहुत गहरे हैं

भारत-रूस संबंध: व्लादिमीर पुतिन की 6 दिसंबर को भारत यात्रा, क्या क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौती को साध पाएंगे

UB India News by UB India News
December 5, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
रूसी राष्‍ट्रपति छः घंटो की भारत यात्रा के मायने बहुत गहरे हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना और यूक्रेन संकट की गंभीर स्थिति के बीच राष्‍ट्रपति पुतिन का भारत आने का फैसला काफी अहम है। हालांकि, घरेलू संकट की वजह से पुतिन सिर्फ कुछ घंटे ही भारत में रहेंगे। पुतिन के इस फैसले से चीन और अमेरिका की चिंता क्‍यों बढ़ गई है ? आखिर अमेरिका और चीन की चिंता की बड़ी वजह क्‍या है ? पुतिन की इस यात्रा के कूटनीतिक मायने क्‍या हैं? भारत और रूस की दोस्‍ती पर इसका क्‍या असर होगा? चीन सीमा विवाद पर इसका क्‍या असर होगा? भारत के लिए रूस क्‍यों उपयोगी है? इन तमाम मसलों पर प्रोफेसर हर्ष वी पंत (आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली में निदेशक, अध्ययन और सामरिक अध्ययन कार्यक्रम के प्रमुख) की राय।

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की यात्रा के क्‍या संकेत हैं ?

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

1- रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा तो महज कुछ घंटों की है, लेकिन इसके निह‍ितार्थ बहुत गहरे हैं। खास बात यह है कि राष्‍ट्रपति पुतिन और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच कुछ देर अकेले में भी बातचीत होगी। हाल के वर्षों में खासकर चीन और भारत सीमा व‍िवाद के समय से रूस और भारत के संबंधों में एक गैप दिखा है। दोनों देशों के संबंधों में वह गरमाहट नहीं दिखी। चीन सीमा विवाद के समय भारत को रूस के सहयोग की जरूरत थी, लेकिन रूस ने मौन धारण कर लिया। इस दौरान भारत अमेरिका के काफी निकट आया। अनुच्‍छेद 370 और आतंकवाद जैसे ज्‍वलंत मुद्दों पर अमेरिका ने भारत का पक्ष लिया। चीन की चुनौती से निपटने के लिए क्‍वाड जैसे संगठन में अमेर‍िका ने भारत को सदस्‍य बनाया। अमेरिका ने दुनिया के समक्ष भारत को अपना गहरा दोस्‍त बताया। रूस और चीन की निकटता भी भारत को खलती रही है। इतना ही नहीं चीन की निकटता के साथ रूस पाकिस्‍तान के भी करीब गया।

2- रूसी मिसाइल सिस्‍टम एस-400 पर भारत के रुख ने यह संकेत दिया है कि भारत अपने सामरिक मामलों में किसी की दखलअंदाजी स्‍वीकार नहीं करता। भारत के इस कदम को शायद रूस को उम्‍मीद नहीं रही होगी। खासकर तब जब अमेरिका ने इस डील का विरोध किया था। इस रक्षा सौदे को समाप्‍त करने के लिए उसने भारत पर जबरदस्‍त दबाव बनाया, लेकिन भारत अपने फैसले पर अडिग रहा। भारत के इस कदम के बाद रूस को यह बात समझ में आ गई कि भारत अपने विदेश नीति के सैद्धांतिक नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया है। रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की इस यात्रा को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जाना चाहिए। एस-400 मिसाइल सिस्‍टम डील के जरिए भारत यह संदेश देने में सफल रहा है कि उसके रूस के संबंधों पर किसी बात का कोई असर नहीं पड़ता है।

3- कोरोना और यूक्रेन संकट की गंभीर स्थिति के बीच राष्‍ट्रपति पुतिन का भारत आने का फैसला यह संकेत है कि भारत के साथ रूस की पुरानी दोस्ती आगे भी प्रासंगिक रहेगी। संभवत: घरेलू संकट की वजह से ही पुतिन ने सिर्फ कुछ घंटे भारत में गुजारने का फैसला किया है। पुतिन की यह यात्रा भारत व रूस के पारंपरिक रिश्तों में ढलान आने के कयासों को भी खत्म करने वाली साबित होगी। खासकर तब जब पुतिन की तरफ से दिसंबर 2019 की प्रस्तावित यात्रा को टालना, लावरोव का बतौर रूस के विदेश मंत्री पहली बार पाकिस्तान जाना, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन को मदद, अमेरिका से भारत की बढ़ती नजदीकियां, क्वाड की स्थापना आदि के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारत व रूस के बीच रिश्तों में अब पुरानी गर्माहट नहीं रहेगी।

भारत के लिए कितनी उपयोगी है पुतिन की यात्रा ?
रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की इस यात्रा से भारत व रूस के द्विपक्षीय रिश्तें काफी प्रगाढ़ होंगे। आजादी के बाद से ही भारत और रूस के रिश्‍ते काफी मजबूत रहे हैं। खासकर रूस के साथ सैन्‍य संबंध शुरू से बेहतर रहे हैं। मिलिट्री हार्डवेयर्स के अलावा भारत रूस से टैंक्स, छोटे हथियार, एयरक्राफ्ट्स, शिप्स, कैरियर एयरक्राफ्ट (INS विक्रमादित्य) और सबमरीन्स भी खरीदता है। दोनों देश मिलकर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल बना रहे हैं। एक आंकड़े को मुताबिक 1991 से अब तक भारत ने रूस से 70 बिलियन डालर के सैन्‍य उपकरण खरीदे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि सैन्‍य उपकरण भारत की जरूरत के हिसाब से अमेरिका से काफी सस्‍ते हैं। इन सबके अलावा चीन सीमा विवाद को देखते हुए रूस के साथ भारत की दोस्‍ती काफी खास है। इसका चीन पर मनोवैज्ञानिक दबाव होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
हमारा देश कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लड़ने के लिए हर तरह से तैयार है………………..

हमारा देश कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लड़ने के लिए हर तरह से तैयार है....................

नगालैंड में सेना के ऑपरेशन में 13 नागरिकों की मौत, सुरक्षाबलों की गाड़ियां फूंकी ,अमित शाह बोले- SIT करेगी जांच

नगालैंड में सेना के ऑपरेशन में 13 नागरिकों की मौत, सुरक्षाबलों की गाड़ियां फूंकी ,अमित शाह बोले- SIT करेगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend