ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को विकसित बनाने के लिए तेजी से होगा काम

UB India News by UB India News
December 5, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार को विकसित बनाने के लिए तेजी से होगा काम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए योजनाओं को तेज गति से पूरा करने पर जोर दिया है। शनिवार को सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास के काम को और तेज गति से करेगी‚ ताकि बिहार विकसित राज्य बन सके।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत १५ योजनाओं का शिलान्यास एवं १२ योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मिशन के अंतर्गत ‘मंदिरी नाला के विकास कार्य’ योजना का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में १५ योजनाओं का उद्घाटन एवं कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर पटना का प्रारूप वर्ष २०१३–१४ में तैयार कराया गया था। उस पर तेजी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शहरों के गंदे पानी को साफ कर गांवों में सिंचाई के लिए इसका उपयोग करने की योजना पर काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत पटना‚ मुजफ्फरपुर‚ बिहारशरीफ एवं भागलपुर में काम चल रहा है। सही मायने में सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए काम करना है। स्मार्ट सिटी के लिए जितने पैसों की जरूरत होगी‚ उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सात निश्चय–२ के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए आश्रय स्थल का इंतजाम किया जा रहा है। वृद्धाश्रम के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। शहरों के वैसे गरीब–गुरबे‚ जिनके पास रहने के लिए अपने घर नहीं हैं‚ उनके रहने के लिए बहुमंजिली इमारत बनानी है। शहरों में गरीब–गुरबा लोगों को रहने की सुविधा मिलेगी‚ तो वे अपने बच्चों को भी ठीक ढंøग से पढ़–लिखा सकेंगे। सीएम ने कहा कि हमलोगों ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान कुछ जगहों पर बहुमंजिली इमारत बनाकर ऐसे लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की थी‚ लेकिन बाद में कुछ शिथिलता आ गई‚ अब इस काम को तेजी से किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी शहरों में स्मार्ट वाटर ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जायेगा‚ ताकि शहरों में जलजमाव की स्थिति न हो। सभी शहरों एवं नदी घाटों पर विद्युत शवदाह गृह एवं मोक्ष धाम का निर्माण कराया जायेगा और वहां साफ–सफाई की भी पूरी व्यवस्था रहेगी‚ ताकि किसी को भी अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी कोने से पटना पहुंचने का लIय पहले ६ घंटे निर्धारित किया गया था‚ जिसे पूरा करने के बाद अब ५ घंटे में पटना पहुंचने के लIय पर तेजी से काम किया जा रहा है। शहरों में जाम की समस्या से निपटने को लेकर बाइपास का निर्माण कराया जा रहा है। जहां बाइपास बनाने के लिए जगह नहीं है‚ वहां फ्लाईओवर का निर्माण कराया जायेगा। राजधानी पटना में भी कई फ्लाईओवरों का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि किसी भी योजना का शिलान्यास तभी हमसे कराइये‚ जब उसका काम तुरंत शुरू हो सके। खुशी की बात है कि अब शिलान्यास के साथ ही योजना का कार्यारंभ भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास की गयी सभी योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए तेजी से काम करना है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में ओमीक्रॉन के 12 संदिग्धों की भर्ती

ओमीक्रोन को पीछे छोड़ना मुश्किल भले ही हो‚लेकिन नामुमकिन नहीं होगा.......

जाति–भेद इतना मजबूत कि इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक में भी इसे तोड़ने का साहस भारतीय समाज नहीं कर पा रहा

जाति–भेद इतना मजबूत कि इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक में भी इसे तोड़ने का साहस भारतीय समाज नहीं कर पा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend