ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रदूषण रोकने के लिए 5 सदस्यीय इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का किया गठन

UB India News by UB India News
December 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण
0
प्रदूषण रोकने के लिए 5 सदस्यीय इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का किया गठन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एनसीआर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. हलफनामे में कहा है कि अपने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए 5 सदस्य इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसके अलावा 17 फ्लाइंग स्क्वाड भी बनाए गए है. शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट के सवाल के जवाब में सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाइड की संख्या 17 से 40 की जायेगी और ये दिल्ली ही नहीं, पूरे एनसीआर को कवर करेंगे. कोर्ट ने ये भी पूछा कि अगर आप थर्मल प्लाट को बंद करते है तो ऐसी सूरत में क्या पावर सप्लाई का वैकल्पिक सोर्स रहगा ताकि ये आपूर्ति बाधित न हो?

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया कि स्कूल 17 महीने बंद रहे, सिर्फ नवंबर में कुछ दिनों के लिए खुले. कोर्ट ने दिल्ली में स्कूल बंद को लेकर मीडिया के एक हिस्से की रिपोर्टिंग पर नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने कहा कि जाने-अनजाने मीडिया का एक हिस्सा ऐसे प्रोजेक्ट कर रहा है कि हम विलेन है जो स्कूल बंद करना चाहते है, जबकि स्कूल बंद करने की और वर्क फ्रॉम होम की बात दिल्ली सरकार की ओर से भी कही गई थी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

यह भी पढ़ेंः ओमीक्रॉन वेरिएंट के लेकर कई राज्यों ने लगाए प्रतिबंध, आपके यहां क्या सख्ती?

दिल्ली सरकार के वकील सिंघवी ने कहा कि मीडिया के हिस्से ने ये भी रिपोर्ट किया कि सरकार के काम से नाखुश कोर्ट प्रशासनिक जिम्मेदारी को भी हाथ में लेना चाहता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसा तो हमने नहीं कहा! पर क्या किया जा सकता है. अभिव्यक्ति की आजादी है. आप राजनीतिक पार्टी होने के नाते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खंडन कर सकते है, पर कोर्ट इसमें कुछ नहीं कर सकता. सिंघवी ने कहा कि कोर्ट रिपोर्टिंग इस तरह बेलगाम नहीं हो सकती. ये राजनीतिक रिपोर्टिंग से अलग है. इसमें तथ्यपरक रहना होता है. इंडियन एक्सप्रेस ने जो रिपोर्ट किया, वो दूसरे पेपर से अलग है, ग़लत है. कोर्ट ने फिलहाल इन बातों को इग्नोर करने को कहा.

सुप्रीम कोर्ट ने टास्क फोर्स के गठन पर संतोष जाहिर किया. केन्द्र और दिल्ली सरकार को हलफनामे में लिखी बातों पर अमल का निर्देश दिया. बॉयलर चलाने की अनुमति मांग रहे यूपी के वकील से आयोग के पास जाने को कहा. कोर्ट ने दिल्ली ने अस्पतालों में निर्माण की राज्य सरकार की मांग को स्वीकार किया. मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनफिनिटी फोरम का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनफिनिटी फोरम का किया उद्घाटन

विपक्ष के हंगामे के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

विपक्ष के हंगामे के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend