ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष के हंगामे के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

UB India News by UB India News
December 4, 2021
in Lokshbha2024, सांसद
0
विपक्ष के हंगामे के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में विपक्षी सांसदों के हंगामे के खिलाफ बीजेपी के सांसद आज प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी के सांसद संसद परिसर में गांधी मूर्ति से लेकर अंबेडकर मूर्ति तक मार्च कर अपना विरोध जताएंगे। राज्यसभा से विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब हर दिन हंगामा हो रहा है। राज्यसभा के निलंबित सांसद गांधी मूर्ति के सामने रोजाना धरना दे रहे हैं। कल राहुल गांधी भी इन सांसदों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे थे। इस बीच कल लोकसभा में कोविड महामारी की स्थिति पर हुई चर्चा का जवाब आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देंगे।

कोरोना पर लोकसभा में सरकार का जवाब, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- महामारी पर विपक्ष ने की राजनीति

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय आज लोकसभा में कोरोना पर हुई बहस का जवाब देंगे. विपक्ष ने केंद्र सरकार से कोरोना पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय आज लोकसभा में कोरोना पर हुई बहस का जवाब देंगे. कोरोना महामारी से निपटने को लेकर नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्ष ने टीके के आवंटन में बीजेपी शासित राज्यों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था और केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की थी. विपक्ष ने पूछा था कि 18 साल से कम आयु के बच्चों को कब से टीके लगने शुरू होंगे और कोविड टीके की बूस्टर या तीसरी खुराक पर सरकार की क्या नीति है?

चर्चा के दौरान कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का संपूर्ण एवं वास्तविक आंकड़ा बताया जाए और उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए. वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से महामारी के दौरान देश में भुखमरी से मृत्यु का एक भी मामला सामने नहीं आया और देश में कोविड रोधी टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है और अमेरिका से दोगुना टीकाकरण हो चुका है जिसकी संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व मंचों पर प्रशंसा हो रही है.

NRC भी वापस लेने वाली है सरकार- टीएमसी सांसद

टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा है, ”संसद में एक सवाल के जवाब में बीजेपी के मंत्री ने बताया कि अभी पूरे भारत में कहीं भी NRC लागू नहीं होगा. इन्होंने कृषि क़ानून वापस कर लिया, NRC भी वापस लेने वाले हैं. पश्चिम बंगाल की हालत के बारे में 6 महीने पहले जनता ने चुनाव में जनादेश दे दिया.”

संसद में बीजेपी सांसदों का धरना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने विपक्षी दलों के ‘अनियंत्रित’ व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार को संसद में धरना दिया. उधर, विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन का विरोध किया है. सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से दोनों सदनों के कामकाज में लगातार व्यवधान आ रहा है.

विपक्ष ने राज्यसभा में दिया कार्य निलंबन नोटिस

कांग्रेस, RJD, CPI, CPI(M), NCP, DMK और AAP ने संयुक्त रूप से राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य निलंबन नोटिस दिया है, जिसमें त्रिपुरा में नगर निगम चुनावों में कथित धांधली पर चर्चा की मांग की गई है.

कोरोना से जान गंवाने वालों को पर्याप्त मुआवजा दे सरकार- विपक्ष

चर्चा के दौरान कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का संपूर्ण एवं वास्तविक आंकड़ा बताया जाए और उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए. वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से महामारी के दौरान देश में भुखमरी से मृत्यु का एक भी मामला सामने नहीं आया और देश में कोविड रोधी टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है और अमेरिका से दोगुना टीकाकरण हो चुका है जिसकी संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व मंचों पर प्रशंसा हो रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

Next Post
बिहार विधानमंडल अनिश्तकाल तक स्थगित , सीएम अपने कार्यालय कक्ष से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल

बिहार विधानमंडल अनिश्तकाल तक स्थगित , सीएम अपने कार्यालय कक्ष से पैदल चलकर बिहार विधानमंडल

अखिलेश सरकार में विकास का नहीं परिवारवाद और अपराध का एजेंडा चलता था: योगी

अखिलेश सरकार में विकास का नहीं परिवारवाद और अपराध का एजेंडा चलता था: योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend