ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शीतकालीन सत्र में जातीण जनगणना कराने की घोषणा करें सरकार

UB India News by UB India News
December 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
शीतकालीन सत्र में जातीण जनगणना कराने की घोषणा करें सरकार

PATNA - BIHAR VIDAN SAVA ME C.P . I . M . L . VIDAK GAN APNA MANGO KO LAKAR PRADSHAN KARTA

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा गर्म हो रहा है। RJD इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिल सकता है। पार्टी की मांग है कि CM इसी सत्र यानी शीतकालीन सत्र में अपने बलबूते जातीय जनगणना कराने की घोषणा करें।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘पिछड़ा विरोधी केन्द्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की मांग ठुकराने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई है। हमारी मांग के अनुसार बिहार सरकार अपने खर्चे से जातीय जनगणना कराए। इसी सत्र में इसकी घोषणा भी की जाए। इस मांग को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा।’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

बता दें, नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव और अन्य दलों के नेता पहले ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिल चुके हैं, लेकिन केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर जातीय जनगणना कराने से इनकार कर दिया है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी संसद में इस पर बोल चुके हैं कि केन्द्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराएगी।

लालू प्रसाद तो इसको लेकर पहले ही काफी अग्रेसिव हैं

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जातीय जनगणना पर इतने अग्रेसिव हैं कि अगस्त में उन्होंने यहां तक कह दिया था, ‘अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े-अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं। जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होगा तो फिर जानवरों की गणना वाले आंकड़ों का क्या हम आचार डालेंगे?

जातीय जनगणना क्यों जरूरी, इसे स्पष्ट कर चुका है विपक्ष

जातीय जनगणना कराने की जरूरत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समझते हैं, लेकिन केन्द्र सरकार के इनकार के बाद राज्य सरकार अपने स्तर से इसे कराएगी कि नहीं, यह अब तक उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है।

RJD स्पष्ट कर चुका है कि जातीय जनगणना कराने से राज्य में किस जाति की कितनी आबादी है, उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति क्या है? यह साफ-साफ सामने आ पाएगा और उसी अनुरूप आरक्षण दिया जा सकेगा। योजनाएं भी उसी आधार पर बनाई जाएंगी। बड़ी बात यह है कि इससे पिछड़ी, अतिपिछड़ी जातियों को मिल रहे आरक्षण का दायरा भी बढ़ सकता है।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रस्ताव दिया था कि यदि केन्द्र सरकार जातिगत जनगणना से इंकार कर रही है तो राज्य सरकार अपने खर्च पर इसे कराये। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मौजूदा शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार अपने खर्च पर जातिगत जनगणना कराए जाने की घोषणा करे। ॥ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कब तक आंख मूंदकर योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय है कि प्रदेश में किस जाति के कितने लोग हैं‚ उसके आधार पर योजना बनायी जाये। इसके लिए जरूरी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहल करें। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उन बयानों पर भी चुटकी ली‚ जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनके सरकारी आवास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में सिर्फ कुछ मीटर की दूरी है। जब भी मैं कोई पत्र उन्हें भेजता हूं तो सबसे पहले नीतीश कुमार के कार्यालय से प्राप्ति पत्र लिया जाता है।
इसके बाद ही ट्ि्वटर या फेसबुक पर पोस्ट किया जाता है लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह सब सीखना पड़ेगा क्योंकि इसके बिना काम नहीं चलेगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

बदली परिपाटी‚ बदली धारा

राज्यसभा के 12 सदस्य निलंबित

संसद का यह सत्र भी हंगामेदार होकर विफल होने की राह पर.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend