ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा विधायक को राजद विधायक ने दी गालियां, कहा-मिलावटी पैदाईश

UB India News by UB India News
December 1, 2021
in पटना, भाजपा, राजद
0
भाजपा विधायक को राजद विधायक ने दी गालियां, कहा-मिलावटी पैदाईश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को परिसर में अमंगलकारी स्थिति पैदा हो गई। सदन के अंदर हंगामे के आसार थे। उससे पहले विधानसभा के बाहर दरभंगा के भाजपा विधायक संजय सरावगी की राजद विधायक व प्रवक्‍ता भाई वीरेंद्र से भिड़ंत हो गई। स्थिति ऐसी हो गई कि बीच-बचाव करना पड़ा। राजद विधायक ने अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हुए भाजपा विधायक को मिलावटी पैदाइश वाला तक कह दिया। जमकर गालीगलौच की। वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि इनलोगों का संस्‍कार ही ऐसे हैं। ये लोग बिहार को और बालू को लूटने वाले हैं। इधर मामला सदन में पहुंचा तो विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने राजद विधायक को मर्यादा में रहने की चेतावनी दी। कहा कि वरिष्‍ठ हैं। आपसे नए विधायक सीखते हैं। ऐसे में आपको आचरण पर ध्‍यान रखना चाहिए।

यहीं पर पटककर मारेंगे तुमको
बताया जाता है कि विधानसभा के सत्र की कार्रवाही शुरू होने से पहले भाजपा और राजद विधायक मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव किया। राजद विधायक ने कहा कि तुम्‍हारी उम्र क्‍या है। मिलावटी पैदाइश है तुम्‍हारी। यहीं पटक कर मारेंगे। राजद विधायक ने कहा कि वे संजय सरावगी से सीनियर हैं। इसके बाद भी भाजपा विधायक ने उनसे बदतमीजी की है। उनके संस्‍कार पर सवाल उठाए। कहा कि हम किसी को कभी तुमताम नहीं कहते चाहे वह छोटे हों या बड़े। लेकिन भाजपा विधायक ने उनके साथ ऐसा व्‍यवहार किया। उनका क्‍या धंधा है सबको मालूम है। सरकार में ऐसे मिलावटी लोग मौजूद हैं।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

राजद का संस्‍कार आ गया सामने
वहीं भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि राजद का जो संस्‍कार है वह भाई वीरेंद्र ने दिखा दिया है। इन लोगों ने अपहरण उद्याेग चलाया। बालू लूटा। लेकिन अब इन लोगों को इसका मौका नहीं मिल रहा है। खिसियानी बिल्‍ली खंभा नोचे जैसी हरकत कर रहे हैं। जैसा संस्‍कार होगा, वैसा ही शब्‍द निकलेगा।

कुल मिलाकर जिस तरह की घटना हुई, वह माननीय के आचरण के बिल्‍कुल खिलाफ है। कई विधायकों ने इस घटना की निंदा की है। कहा है कि माननीयों को शब्‍दों की मर्यादा का ख्‍याल रखना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
चोट से उबर रहे हैं केएल राहुल, जल्द हो सकती है वापसी, सोशल मीडिया कू पर शेयर की एक्सरसाइज की तस्वीर

चोट से उबर रहे हैं केएल राहुल, जल्द हो सकती है वापसी, सोशल मीडिया कू पर शेयर की एक्सरसाइज की तस्वीर

खुद टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें, Koo पोस्ट करके विपक्ष पर साधा निशाना

खुद टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें, Koo पोस्ट करके विपक्ष पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend