ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऊर्जा क्षेत्र में और सुधार के लिए निरंतर काम करेगी सरकार :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, पटना, भाजपा, मुख्यमंत्री
0
ऊर्जा क्षेत्र में और सुधार के लिए निरंतर काम करेगी सरकार :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यह घोषणा की कि सरकार राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में और सुधार करने एवं लोगों को सुविधा देने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को एनटीपीसी के बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के स्टेज–दो ५०० मेगावाट (२५० मेगावाट की दो यूनिटें) और बाढ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की ६६० मेगावाट की एक इकाई के लोकार्पण के मौके पर की। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने कहा कि जब मैं केंद्र में अटल सरकार में मंत्री था‚ उस समय से एनटीपीसी से मेरा संबंध है। उन्होंने कहा कि बरौनी ताप विद्युत स्टेशन स्टेज–दो के तहत दो इकाई से उत्पादन शुरू होने से इस इलाके का विकास होगा और यहां के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष २०१५ में सात निश्चय कार्यक्रम की शुरुआत की गई‚ जिसमें एक निश्चय के रूप में दिसम्बर २०१८ तक हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया‚ लेकिन दो माह पूर्व यानी अक्टूबर २०१८ को ही हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई। वर्ष २००५ में बिहार में बिजली की खपत मात्र ७०० मेगावाट ही थी‚ जो अब बढ़कर ६००० मेगावाट से भी ज्यादा हो गई है। लोगों को बिजली बिल कम देना पड़े‚ इसको लेकर प्रति उपभोक्ता ५० प्रतिशत से ज्यादा का अनुदान राज्य सरकार देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जितनी जरूरत हो‚ लोग बिजली का उतना ही उपभोग करें। इसका सदुपयोग करें‚ दुरुपयोग बिल्कुल नहीं। उधर‚ मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने रिमोट कंट्रोल के जरिये बाढ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की ६६० मेगावाट की एक इकाई का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ६ मार्च १९९९ को बाढ़ थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। यह देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। १२ नवम्बर २०२१ को ६६० मेगावाट की तीन में से एक इकाई ने काम करना शुरू कर दिया है। आज इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ है। अगले साल दूसरी इकाई का‚ जबकि उसके अगले साल तीसरी इकाई का भी शुभारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली का उत्पादन इतना अधिक किया जायेगा कि राज्य सरकार को किसी निजी कंपनी से बिजली की खरीद नहीं करनी पड़ेगी।’ उन्होंने कहा कि सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सभी राज्यों को एक दर पर बिजली देने की बात कही है। ऐसा होने से बिजली की दरों में और कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने सांसद के रूप में किये गये कामों को भावुकता से याद किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों को अपना जनप्रतिनिधि बनाने के लिए आभार भी जताया।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी पुरानी राजनीतिक कर्मभूमि पर आकर काफी हर्षित हूं। उन्होंने कहा कि बाढ़ एनटीपीसी को जमीन पर लाने के लिए काफी बाधाएं आयीं‚ लेकिन सभी को एक–एक कर दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर नई पीढ़ी के लोगों को निर्माण के दौर की जानकारी होनी चाहिए। मुझे बाढ़ के लोगों ने अपना प्रतिनिधि बनाया। इस दौरान मुझसे जो भी काम संभव हुआ‚ उसे मैंने पूरा किया। आगे भी अंतिम दम तक मैं बाढ़ के लिए काम करता रहूंगा।

बिजली बिल समय से दें, 24 घंटे मिलेगी बिजली
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह व सीएम नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि आप समय से बिजली बिल दें ताकि आपको निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे। सीएम ने कहा कि हम सस्ते दर पर जनता को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। बिल समय से देने के साथ ही जरूरत के मुताबिक बिजली का उपयोग ही नहीं सदुपयोग करें।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
सत्ता में रहना नहीं लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य :मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

सत्ता में रहना नहीं लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य :मन की बात' में बोले पीएम मोदी

नादिया में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, पांच घायल

नादिया में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, पांच घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend