ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in अपराध, खास खबर
0
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है। इस हमले को भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है। वर्ष 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग मारे गए थे। साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक्रो-ब्लागिंग ऐप Koo पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

RELATED POSTS

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

Koo App

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व माँ भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 26 Nov 2021

जयदीप बनर्जी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप Koo पर पोस्ट कर कहा कि अशोक चक्र विजेता असिस्टेंट सब इस्पेक्टर तुकाराम ओंबलेजी की वीरता को सलाम, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब के एके-47 से 40 गोलियां खाने के बाद भी उसे जिंदा पकड़ा था।

Koo App

Remembering brave Assistant Sub-Inspector Tukaram Ombleji, Ashoka Chakra, who took over 40 bullets from Ajmal Kasab’s AK-47 and still captured Paxtani teππorist Ajmal kasab alive. Without the efforts of this braveheart Congress would have pinned the blame of 26/11. #mumbaiterrorattack #terrorattak #india

View attached media content

– Joydip Banerjee (@bengali_batman) 26 Nov 2021

तारिक फतेह ने Koo पर पोस्ट कर कहा कि जब मुंबई जल रहा था, गृह सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी पाकिस्तान के आतिथ्य का आनंद लेने में व्यस्त थे। ये मुंबई हमले से जुड़े सबसे अहम खुलासे में से एक है। सिर्फ इसलिए नहीं कि इसे सामने आने में साढ़े सात साल लगे, बल्कि इसलिए भी कि इस बात का कोई पुख्ता स्पष्टीकरण नहीं है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान में रहने का विकल्प क्यों चुना।

Koo App

While #Mumbai was burning, home secretary & other top officials were busy enjoying Pakistan hospitality This is one of the most important revelations related to the #MumbaiAttacks. Not just because it took 7 and a half years to come to light, but also because there does not seem to be any convincing explanation as to why senior officials chose to remain in #Pakistan #MumbaiTerrorAttack

View attached media content

– Tarek Fatah (@Fatah) 26 Nov 2021

वहीं, जितेंद्र वर्मा ने Koo पर पोस्ट कर कहा कि परमबीर सिंह ने कसाब का फोन लिया था। जिसे लौटाया नहीं।

Koo App

Param Bir Singh took Kasab’s phone, didn’t return it: Former ACP #mumbaiterrorattack #parambirscandal

View attached media content

– Jitendra Verma (@vjitu24) 26 Nov 2021

मुंबई हमला: जाने उस दिन क्या हुआ था
आतंकियों ने सबसे पहले रात 9.30 बजे छात्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस पर गोलीबारी की। आतंकियों ने एके-47 से 15 मिनट गोलीबारी कर 52 लोगों की जान ले ली, साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, इस बाद रात करीब 10.30 बजे विले पारले इलाके में एक टैक्सी को बम से आतंकियों ने उड़ा दिया था। इसमें टैक्सी ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत हो गई थी। वहीं, इसके तुरंत 15 मिनट बाद बोरीबंदर से एक और टैक्सी को बम से उड़ा दिया जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस में भी हमला बोला। वहीं, सुरक्षा बलों ने 29 नवंबर की सुबह तक हमलावर 9 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि अजमल कसाब पुलिस गिरफ्त में था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

Next Post
आतंकवाद पर अमेरिकी कार्रवाई में राना को फैसले का इंतजार

आतंकवाद पर अमेरिकी कार्रवाई में राना को फैसले का इंतजार

संसद के सेंट्रल हॉल में ‘संविधान दिवस’ समारोह

संसद के सेंट्रल हॉल में 'संविधान दिवस' समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend