कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ शीर्ष खिलाडि़यों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दमदार न्यूजीलैंड़ के खिलाफ घरेलू मैदानों पर अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम की अगुआई अंजिक्य रहाणे करेंगे जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें चोटिल केएल राहुल और विश्राम पर भेजे गये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाएं भी नहीं मिलेगी लेकिन रहाणे के नेतृत्व में टीम ने लगभग ऐसी परिस्थितियों में ही आस्ट्रेलिया में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में किये गये उस प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर न्यूजीलैंड़ को कड़़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी जिसने इस साल के शुरू में उसकी विश्व टेस्ट चैंपियन बनने की उम्मीदों पर पानी फेरा था। मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्हें सूर्यकुमार यादव पर प्राथमिकता दी गयी है।
कप्तान रहाणे ने कहा‚ ‘श्रेयस अय्यर पदार्पण करेंगे लेकिन मैं टीम संयोजन को लेकर कोई खुलासा नहीं कर सकता।’ हाल में ऐसा कम देखने को मिला है जबकि भारतीय टेस्ट टीम रोहित और राहुल की सलामी जोड़़ी‚ कप्तान कोहली या मैच विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बिना खेली हो। लेकिन इससे नव नियुक्त मुख्य कोच राहुल द्रविड़़ को दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले अपने अन्य खिलाडि़़यों को आजमाने का मौका भी मिलेगा। बल्लेबाजों में केवल रहाणे‚ चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने ही १० से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। अगर अग्रवाल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो राहुल के लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता है। शुभमन गिल भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो दोनों नियमित सलामी बल्लेबाजों की वापसी होने पर टीम् इस मैच में रहाणे पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उन्होंने पिछले ११ टेस्ट मैचों में १९ की औसत से रन बनाये हैं। घरेलू धरती पर दो मैचों में असफल होने पर उनके लिये अगले महीने दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। अभ्यास के दौरान भी रहाणे आत्मविश्वास में नहीं दिखे। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें उस टीम का नेतृत्व करना है जिसमें कई स्टार खिलाड़़ी नहीं हैं। ऐसे में एक कप्तान और एक बल्लेबाज की अपनी भूमिका के बीच रहाणे कैसे संतुलन बनाते हैं‚ इससे उनके करियर की आगे की राह भी तय होगी। इसी तरह से टीम के सबसे सीनियर गेंदबाज ईशांत शर्मा के लिये भी स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है। नेट अभ्यास के दौरान वह लय में नहीं दिखे। उमेश यादव का अंतिम एकादश में जगह बनाना तय है।
सूर्यकुमार और श्रेयस में जो भी पदार्पण करेगा‚ उसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए चुना जाएगा क्योंकि पुजारा और रहाणे जैसे बल्लेबाज अपने करियर के अंतिम पड़़ाव पर हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारतः अजिंक्य रहाणे (कप्तान)‚ मयंक अग्रवाल‚ शुभमन गिल‚ चेतेश्वर पुजारा‚ श्रेयस अय्यर‚ सूर्यकुमार यादव‚ ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर)‚ रविंद्र जड़ेजा‚ रविचंद्रन अश्विन‚ अक्षर पटेल‚ उमेश यादव‚ ईशांत शर्मा‚ मोहम्मद सिराज‚ जयंत यादव‚ श्रीकर भरत‚ प्रसिद्ध कृष्णा में से॥।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान)‚ टॉम लैथम‚ रोस टेलर‚ हेनरी निकोल्स‚ टॉम ब्लंड़ेल (विकेटकीपर)‚ विल यंग‚ ग्लेन फिलिप्स‚ ड़ेरिल मिशेल‚ टिम साउदी‚ नील वैगनर‚ काइल जैमीसन‚ विलियम सोमरविले‚ अयाज पटेल‚ मिशेल सेंटनर‚ रचिन रवींद्र ।






