ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीते तो हर महिला के खाते में डालेंगे प्रतिमाह Rs 1000

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
जीते तो हर महिला के खाते में डालेंगे प्रतिमाह Rs 1000
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Election) के लिए सभी पार्टियां जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए नेता लोगों का दिल जीतने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो वह 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने 1000 रुपए देंगे. उन्होंने कहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम होगा.

अरविंद केजरीवाल ने मोगा में कहा कि, ”अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, हर महीने 1000 रुपए देंगे. अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपए मिलेंगे. यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा.”

RELATED POSTS

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

उन्होंने आगे कहा, ”मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि आजकल पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है, मैं पंजाब में आकर जो भी वादा करके जाता हूं वो दो दिन बाद वो ही बोल देता है. लेकिन करता नहीं है क्योंकि नकली है.

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी का कचरा अपनी पार्टी में नहीं लेना चाहते, और अगर कांग्रेस का कचरा लेना शुरू कर दें तो शाम तक 25 कांग्रेस विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं और मंगलवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उस समय यह जबाव दिया जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी से कुछ लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सवालों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हर पार्टी में होता है कि जिसको टिकट नहीं मिलता वे नाराज हो जाते हैं, उनको मनाने की कोशिश होती है, कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ नाराज हो जाते हैं, कांग्रेस में भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं, पर हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते, अगर हम उनका कचरा लेना चालू कर दें, आज शाम तक 25 कांग्रेस के विधायक हमारी पार्टी में आ जाएंगे, अगर यह कॉन्पिटीशन ही करना है, कि उनके कितने और हमारे कितने हैं, हमारे तो 2 ही गए हैं, उनको मैं चैलेंज कर रहा हूं, 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं वो आना चाह रहे हैं।”

अरविंद केजरीवाल से जब यह पूछा गया कि पंजाब में उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने पर चुनाव फिर ऊपर ऊपर ही जाता है वह फिर नीचे नहीं आ सकता, जो पार्टी चुनाव के पहले मुख्यमंत्री घोषित करती है वह बिल्कुल चुनाव के करीब आने पर करती है, पिछली बार कैप्टन साहब को एक हफ्ता पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था, अभी तक कांग्रेस पार्टी ने इस साल न तो सिद्धू जी का नाम लिया न चन्नी साहब का, यूपी में बीजेपी का सीएम कैंडिटेट कौन होगा पता नहीं है, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा पता नहीं है, गोवा में पता नहीं, अभी तक किसी ने घोषणा नहीं की है, बाकियों से पहले घोषित कर देंगे हम।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

by UB India News
July 20, 2026
0

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई....

मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

by UB India News
July 20, 2026
0

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस...

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

Next Post
चीन की हरकतों से बिगड़े द्विपक्षीय संबंध, समझौतों का उल्लंघन किया’: एस जयशंकर

चीन की हरकतों से बिगड़े द्विपक्षीय संबंध, समझौतों का उल्लंघन किया': एस जयशंकर

एयरटेल के बाद Vi ने प्लान के रेट 25% तक बढ़ाए

एयरटेल के बाद Vi ने प्लान के रेट 25% तक बढ़ाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend