ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एयरटेल के बाद Vi ने प्लान के रेट 25% तक बढ़ाए

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in कारोबार, टेक्नोलॉजी
0
एयरटेल के बाद Vi ने प्लान के रेट 25% तक बढ़ाए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ को 20 से 25% तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। नए प्लान 25 नवंबर से लागू हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि नए प्लान से एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) की प्रक्रिया में सुधार होगा। इससे कंपनी को वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतें 25% तक बढ़ाई हैं।

वोडाफोन आइडिया के पास देशभर में 27 करोड़ वायरलेस यूजर्स हैं। इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों शामिल हैं। यानी बढ़ी हुई कीमतों का असर वोडाफोन के सभी प्रीपेड यूजर्स पर होगा। एयरटेल और Vi के बाद अब रिलायंस जियो भी अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा कर सकता है। फिलहाल जियो के प्रीपेड प्लान्स सबसे सस्ते हैं।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

कितने महंगे हो जाएंगे Vi के टैरिफ प्लान

वोडाफोन आइडिया यूजर्स को अब 79 रुपए वाले प्लान के लिए 99 रुपए खर्च करने होंगे। यानी उसे इस सबसे सस्ते प्लान पर 20 रुपए ज्यादा देने होंगे। वहीं, सालाना वैलिडिटी वाले 2399 रुपए वाले प्लान के लिए अब 2899 रुपए खर्च करने होंगे। यानी उसे 500 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। कंपनी ने टॉप-अप प्लान को भी महंगा कर दिया है।

एयरटेल के प्लान की पुरानी और नई कीमतों का अंतर

भारतीय एयरटेल वोडाफोन-आइडिया
प्लान नई कीमत वैलिडिटी प्लान नई कीमत
79 99 28 दिन 79 99
149 179 28 दिन 149 170
219 265 28 दिन 219 269
249 299 28 दिन 249 299
298 359 28 दिन 299 359
399 479 56 दिन 399 479
449 549 56 दिन 449 539
379 455 84 दिन 379 459
598 719 84 दिन 599 719
698 839 84 दिन 699 839
1498 1799 365 दिन 1499 1799
2498 2999 365 दिन 2398 2899

डाउनलोड और अपलोड स्पीड में एयरटेल सबसे पीछे

एयरटेल के सामने इंटरनेट स्पीड भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों से एयरटेल डाउनलोड और अपलोड स्पीड में अपने कॉम्पिटिटर से काफी पीछे रही है। रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड में तो Vi इंडिया ने अपलोड स्पीड में लगातार बाजी मारी है। एयरटेल को ज्यादातर तीसरी पोजीशन पर ही रहना पड़ा है। अक्टूबर में जियो की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 21.9 Mbps रही। वहीं Vi इंडिया की 4G डाउनलोड 15.6 Mbps और एयरटेल की 4G डाउनलोड स्पीड 13.2 Mbps रही।

अक्टूबर में 4G अपलोड स्पीड के मामले में Vi का दबदबा एक बार कायम रहा। जियो और एयरटेल एक बार फिर Vi से अपलोड स्पीड में काफी पीछे रहे। बीते महीने Vi की औसत 4G अपलोड स्पीड 7.6 Mbps रही। वहीं रिलायंस जियो 6.4 Mbps की अपलोड स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर और एयरटेल 5.2 Mbps की अपलोड स्पीड के साथ तीसरे नंबर पर रही।

नंबर पोर्ट कराने की प्रोसेस
एयरटेल प्रीपेड प्लान महंगे होने के बाद यदि आप किसी दूसरी कंपनी पर अपने नंबर को पोर्ट करना चाहते हैं, तो इसकी प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे…

  • नंबर पोर्ट करने के लिए आपको यूनीक पोर्टिंग कोड (UPC) जनरेट करना पड़ेगा।
  • इसके लिए port के बाद स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर डालें और 1900 पर SMS कर दें।
  • मैसेज सेंड होने के कुछ देर बाद आपको एक यूनीक पोर्टिंग कोड मिल जाएगा।
  • अब जिस टेलिकॉम ऑपरेटर से जुड़ना चाहते हैं उसके आउटलेट पर जाकर UPC कोड बताकर सिम लें।
  • आपको आधार कार्ड या दूसरा ID प्रूफ भी देना होगा। जिसके बाद बायोमेट्रिक प्रोसेस होगी।
  • 7 दिन के अंदर आपके पुराने नंबर के साथ नया सिम चालू हो जाएगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

Next Post
Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

कू से जुड़े मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल, कुलदीप यादव और उमेश यादव

एण्डटीवी के बहुप्रतीक्षित शो ‘बाल शिव‘ का प्रसारण आज से शुरू

एण्डटीवी के बहुप्रतीक्षित शो ‘बाल शिव‘ का प्रसारण आज से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend