ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

UB India News by UB India News
November 20, 2021
in कला
0
मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।

‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

RELATED POSTS

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

Koo App

मुख्यमंत्री श्री @chouhanshivraj आज दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा।

#JansamparkMP

View attached media content

– Jansampark MP (@JansamparkMP) 20 Nov 2021

इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में पर्यटकों के लिए टेन्‍ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। टेन्‍ट सिटी में 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी।
महोत्सव के दौरान कोविड -19 महामारी को ध्‍यान में रखते हुए पर्यटकों को मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा, पर्यटकों को मास्‍क और सेनिटाइजर्स भी उपलब्‍ध कराये जायेंगे। टेंट सिटी में विभिन्‍न स्‍थानों पर भी सेनीटाइजर स्‍टेंड लगाये जायेंगे। जल महोत्सव
—
मुख्यमंत्री श्री @chouhanshivraj द्वारा ”जल महोत्सव” के छठवें संस्करण का शुभारंभ।

’’’’महोत्सव’’’’ में लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल होंगे मुख्य आकर्षण।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

by UB India News
June 27, 2025
0

चीन के बंदरगाह शहर चिंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ...

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

by UB India News
July 24, 2024
0

फेमस पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया...

देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार

देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार

by UB India News
October 21, 2023
0

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय नागरिकों, कंपनियों और संघों...

मिस्र से सीखने की जरूरत………

मिस्र से सीखने की जरूरत………

by UB India News
January 30, 2023
0

भारतीय अपनी प्राचीन संस्कृति पर बहुत गर्व करते हैं। बात–बात पर बताने की कोशिश करते हैं कि जितनी महान हमारी...

पटना में आयोजित हुआ “चित्रांश मिलन समारोह”

पटना में आयोजित हुआ “चित्रांश मिलन समारोह”

by UB India News
May 24, 2022
0

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 मई :: रेलवे कॉलोनी दानापुर के चित्रांश परिवार की ओर से "चित्रांश मिलन समारोह" का...

Next Post
गन्ना किसानों की बेहतरी को निरंतर काम कर रही सरकारः नीतीश

गन्ना किसानों की बेहतरी को निरंतर काम कर रही सरकारः नीतीश

अनलॉक–9 : बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य

अनलॉक–9 : बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend