ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकतंत्र सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव है :पीएम मोदी

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
लोकतंत्र सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव है :पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार से विधानसभा व विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, लोकतंत्र भारत के लिए महज सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव है।

उन्होंने कहा, मेरा एक विचार ‘वन नेशन वन लेजिस्लेटिव प्लेटफार्म’ का है। एक ऐसा पोर्टल जो न केवल हमारी संसदीय व्यवस्था को जरूरी तकनीकी बढ़ावा दे, बल्कि देश की सभी लोकतांत्रिक इकाइयों को जोड़ने का भी काम करे।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

सम्मेलन में संसद व विधानमंडलों में सदन कैसे सुचारु रूप से चलें, जनहित का किस तरह से ध्यान रखा जाए और सरकारों की जवाबदेही कैसे तय की जाए, इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के अलावा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 17 नवंबर और 18 नवंबर को होने जा रहा है। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (एआईपीओसी) का यह 82वां संस्करण है। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। लोकसभा स्पीकर ने बताया कि सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सम्मेलन का समापन करेंगे।

मेरा एक विचार ‘वन नेशन वन लेजिस्लेटिव प्लेटफॉर्म’ का है। एक ऐसा पोर्टल जो न केवल हमारी संसदीय व्यवस्था को ज़रूरी तकनीकी बढ़ावा दे, बल्कि देश की सभी लोकतान्त्रिक इकाइयों को जोड़ने का भी काम करे: PM मोदी
Image

सभा एवं विधान परिषद को सशक्त बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पीठासीन अधिकारियों के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हमारा देश विविधताओं से भरा है। अपनी हज़ारों वर्ष की विकास यात्रा में हम इस बात को अंगीकृत कर चुके हैं कि विविधता के बीच भी, एकता की भव्य और दिव्य अखंड धारा बहती है। एकता की यही अखंड धारा, हमारी विविधता को संजोती है, उसका संरक्षण करती है: PM मोदी
Image
100 साल पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के 36 राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी, उपाध्यक्ष और प्रधान सचिव हिस्सा लेने जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के मुताबिक, इस सम्मेलन में देशभर की विधानसभा, विधान परिषदों के करीब दो सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन भी 1921 में हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित किया गया था।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 15, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
न दारू आने देंगे‚ न पीने देंगे

न दारू आने देंगे‚ न पीने देंगे

NCR में अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद, निर्माण कार्य पर लगी रोक,NCR के 11 में से 6 थर्मल पावर प्लांट रहेंगे बंद

NCR में अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद, निर्माण कार्य पर लगी रोक,NCR के 11 में से 6 थर्मल पावर प्लांट रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend