ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अतीक और मुख्तार के बहाने भाजपा का सपा पर हमला, कहा- ये तुष्टिकरण की राजनीति

UB India News by UB India News
November 17, 2021
in उत्तरप्रदेश
0
अतीक और मुख्तार के बहाने भाजपा का सपा पर हमला, कहा- ये तुष्टिकरण की राजनीति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो रही है। यूपी में इस बार मुख्य मुकाबला इस भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। राज्य में समाजवादी पार्टी एक और भाजपा को घेरने में लगी है तो भाजपा भी सपा के शासनकाल की याद दिलाकर जोरदार हमला कर रही है। भारत में तेजी से उभरता माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लगातार कई पोस्ट कर समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर निशाना साधा है। ।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा आजमगढ़ में मुसलमान जो आरोपित थे आतंकवादी थे, उनके पकड़े जाने पर समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र कहता है कि अगर मुसलमान आतंकवादी है तो उसके मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे, यह इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा आज सभी जानते हैं कि सपा सरकार में कैसे गुंडाराज था, अतीक अहमद मुख्यमंत्री की कार में बैठते थे, मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी मौलाना नजीर अखिलेश यादव से मिलने खुद जाते थे, आज भाजपा के सरकार में गुंडे जेल की सलाखों के पीछे हैं चाहे अतीक अहमद हो या मुख्तार अंसारी हो। ”आज सभी जानते हैं कि सपा सरकार में कैसे गुंडाराज था, अतीक अहमद मुख्यमंत्री की कार में बैठते थे, मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी मौलाना नजीर अखिलेश यादव से मिलने खुद जाते थे, आज @BJP4India के सरकार में गुंडे जेल की सलाखों के पीछे हैं चाहे अतीक अहमद हो या मुख्तार अंसारी हो।”

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

गौरव भाटिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा अखिलेश के दावे पर किया तंज
भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव खुद बताएंगे कि गिरगिट से ज्यादा कौन रंग बदलता है। अखिलेश यादव कहते हैं कि 400 से ज्यादा सीटें आएंगी और वहीं जनता कह रही है, कि इस बार 400 में दो जीरो घट के आएंगे।

Koo App

”NCP के पूर्व गृह मंत्री खुद हिरासत में हैं क्योंकि वसूली कर रहे थे, परमवीर सिंह फरार हैं वह भी वसुली कर रहे थे और ये कह रहीं हैं कि शांति पूर्वक हमने बंद का ऐलान किया था, इतना शांतिपूर्ण था कि सभी ने देखा कि सोनिया के सैनिक कैसे हिंसा कर रहे थे और दुकानें बंद करा रहे थे, जबकि लोग तीन कानूनों से खुश थे।”

गौरव भाटिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

View attached media content

– Gaurav Bhatia (@gauravbhatia) 16 Nov 2021

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश को यह भी बताना चाहिए कि वह इतने ही काबिल और कर्मठ थे तो 2014 में जनता ने उनको क्यों “दूध की मक्खी” की तरह से निकाल कर बाहर फेंक दिया। उसके बाद से देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के चुनाव से लेकर पंचायत के चुनावों तक क्यों खारिज करती आ रही है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि अखिलेश अब ये भी बता दें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किया क्या? उन्हें जवाब। देने में भले हिचक हो लेकिन जनता को तो सबकुछ पता है। अखिलेश के कार्यकाल में सत्ता पोषित तुष्टीकरण की राष्ट्रघाती राजनीति हुई। 2005 में वाराणसी में बम आतंकियों ने बम धमाके के किए जिसमें 25 निर्दोष लोगों की जान गई थी। वलीउल्लाह और शमीम इसके आरोपी थे। इनके मुकदमे वापस लेने के लिए सपा सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उस समय माननीय जजों ने याचिका खारिज करते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि, आज आप उनके खिलाफ मुकदमें वापस ले रहे हैं। कल क्या उनको पद्मविभूषण से भी नवाजेंगे?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

by UB India News
June 15, 2026
0

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए किसी के साथ भी गठबंधन करने...

Next Post
यूपी में पहली बार होगा जब कानून–व्यवस्था की बदहाली जैसा कोई मुद्दा नहीं होगा……….

यूपी में पहली बार होगा जब कानून–व्यवस्था की बदहाली जैसा कोई मुद्दा नहीं होगा..........

प्रदूषण लॉकडाउन को तैयार दिल्ली सरकार, SC में दिया हलफनामा

दिल्ली–एनसीआर में प्रदूषण की भयावह स्थिति ,केंद्र का प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा - वर्क फ्रॉम होम संभव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend