ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे, 100 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया

UB India News by UB India News
November 7, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, पटना, पूर्वी चंपारण, बिहार, शिक्षा
0
उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे, 100 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार सुबह 9:55 बजे पूर्वी चंपारण पहुंच चुके हैं। वे पिपराकोठी स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंचे। जहां उनका अतिथियों व विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति ने 100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया।

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में हो रहा है। उप राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम रेणु देवी आदि उपस्थित होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के गन्ना व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के सचिव डॉ त्रिलोचन महापात्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति प्रफुल्ल कुमार मिश्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

दीक्षांत समारोह के बाद उप राष्ट्रपति नालंदा जाएंगे। यहां वे राजगीर स्थित नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जाएंगे। यहां वे धर्म-धम्म विषय पर आयोजित 3 दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से चल रही है जांच

कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच चल रही है। पास के बिना किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक की मीडिया वाले बहुत से लोगों का पास नहीं बना है। जिसके चलते अधिकांश मीडिया कर्मी इधर-उधर भटक रहे हैं।

लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

इस दौरान मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति विभिन्न योजनाओं से निर्मित पांच भवनों का उद्घाटन किया। इन योजनाओं को पूरा करने में लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस दौरान स्वदेशी गौ-नस्ल का क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र पिपराकोठी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी गंडकी महिला छात्रावास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी पंडित राजकुमार शुक्ल छात्रावास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी प्रशासनिक भवन तथा देसी गौ-वंश संरक्षण व संवर्धन केंद्र माधोपुर का उद्घाटन किया जाएगा।

लगभग 800 स्टूडेंट्स काे मिलेगा प्रमाण पत्र

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में लगभग 800 स्टूडेंट्स के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

दीक्षांत समारोह व उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अतिथियों के लिए विवि परिसर में चार हैलिपैड बनाए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल अटल सभागार में तकरीबन दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ हीं अतिथियों के अलग विश्राम करने की व्यवस्था की गई है। विवि परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनात किए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
विगत 3 दिनों में शराब से बिहार में 50 से अधिक लोगों की संस्थागत हत्या हुई

विगत 3 दिनों में शराब से बिहार में 50 से अधिक लोगों की संस्थागत हत्या हुई

Where you should Find the Best Deals on Hot Indian Girls.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend