ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शराबबंदी पर क्‍या सरकार बदलेगी अपना रुख…..

UB India News by UB India News
November 8, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
बिहार में शराबबंदी पर क्‍या सरकार बदलेगी अपना रुख…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अचानक जहरीली शराब से मौत के कई मामले सामने आने के बाद सरकार पर शराबबंदी की समीक्षा के लिए दबाव बढ़ा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जल्‍द ही अफसरों के साथ इस मसले पर बैठक करने वाले हैं। बहुत से लोग चाहते हैं कि शराबबंदी का फैसला खत्‍म कर देना चाहिए। सवाल यह है कि क्‍या सरकार ऐसा करेगी? शराबबंदी से जुड़े प्रावधान में एक बड़ी छूट पिछले दिनों सरकार ने दी थी। सवाल यह है कि क्‍या सरकार इसका दायरा बढ़ाएगी? इन सवालों के जवाब आपको मुख्‍यमंत्री के साथ ही भाजपा और जदयू के तमाम नेताओं के बयानों में मिल जाएगा।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि कुछ लोग शराबबंदी के फैसले से खुश नहीं हैं। वे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश भी इसलिए ही करते रहते हैं। बावजूद इसके उन्‍होंने हर बार यह साफ किया है कि इस फैसले को बदलने की कोई संभावना नहीं है। बिहार विधानसभा के स्‍पीकर और भाजपा नेता विजय सिन्‍हा ने भी शनिवार को शराबबंदी को जरूरी बताया। उन्‍होंने इसके लिए शासन-प्रशासन में बैठे लोगों की जिम्‍मेदारी तय करने के साथ ही विधायिका, कार्यपालिका और न्‍यायपालिका में बैठे लोगों से ईमानदार पहल की जरूरत जताई। उन्‍होंने शराबंदी को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक जागरुकता अभियान की भी वकालत की।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

भाजपा सांसद और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने शराब पीकर मरने वाले लोगों के स्‍वजनों को चार लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही शराब धंधेबाजों को फांसी की सजा देने की मांग उन्‍होंने की है। इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि विपक्ष जानबूझ कर शराबबंदी को फेल करने की साजिश रच रहा है। विपक्षी पार्टियों के लोग ही शराब का धंधा करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सूबे में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए कि इस कानून से कितने फायदे हुए। हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून काफी सख्त है‚ लेकिन इसका कुछ शराब माफिया दुरुपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी अच्छे उद्’ेश्य से की थी लेकिन शराबबंदी कानून को पूर्ण सफलता नहीं मिल पायी। एक ओर जहां ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो इसे सख्ती से लागू कर रहे हैं‚ जबकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसके हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक जिले और ब्लॉक में शराब कारोबार से जुड़े़ किंगपिन हैं उसे खत्म करने की जरूरत है। भाजपा अध्यक्ष ने हाल के दिनों में गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर पत्रकारों से पूछे गए सवालों का जबाव दे रहे थे।

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल सत्ता पक्ष पर लगातार हमला बोल रहा है. राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर एक बार फिर जदयू और भाजपा को घेरा. जदयू और भाजपा गठबंधन पर बिहार में अवैध शराब कारोबार की समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ा करने का आरोप राजद ने लगाया. राजद ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सीधा निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार समाज सुधारक नहीं हैं, वे लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. हकीकत यह है कि समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी कर जदयू और भाजपा लाभ ले रही है. नीतीश कुमार की पुलिस ने अगर ईमानदारी से कोशिश की होती तो बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से लागू होती.
तेजस्वी यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास है. ऐसे में पुलिस प्रशासन डायरेक्ट मुख्यमंत्री के अधीन है. ऐसी स्थिति में सीएम को मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम का एक वीडियो क्लिप भी दिया जिसमें मुख्यमंत्री कहते दिख रहे हैं कि गड़बड़ कीजिएगा तो यह नौबत आएगी. इस वीडियो के साथ तेजस्वी यादव ने लिखा, मुख्यमंत्री पीने वालों को धमका रहे हैं और पुलिस प्रशासन और शराब माफियाओं को बचा रहे हैं.

“जब गड़बड़ चीज पीजियेगा तो आप चले जाइयेगा”- नीतीश जी

शराबबंदी पर बड़बड़ करने वालों के राज में विगत 3 दिनों में ही जहरीली शराब से 50 से अधिक मौतें हो चुकी है।

मुख्यमंत्री स्वयं, प्रशासन, माफिया और तस्कर पुलिस पर कारवाई की बजाय पीने वालों को कड़ा सबक सिखाने की धमकी देते रहते है।

तेजस्वी यादव ने भाजपा कोटे से मंत्री रामसूरत राय पर भी तंज कसा है. एक वीडियो में मंत्री सीएम नीतीश कुमार के बगल में खड़े दिखे हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने लिखा है कि मंत्री के भाई पर शराब तस्करी का आरोप मुजफ्फरपुर के थाने में दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और मुख्यमंत्री आरोपी के भाई को साथ लेकर चल रहे हैं. बहरहाल, सियासत के बीच मौत का सिलसिला भी जारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
उपराष्‍ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार में , कृषि विश्वविद्यालय पूसा के दीक्षांत समारोह में तथा नालंदा में करेंगे धर्म धम्‍म सम्‍मेलन का शुभारंभ

उपराष्‍ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार में , कृषि विश्वविद्यालय पूसा के दीक्षांत समारोह में तथा नालंदा में करेंगे धर्म धम्‍म सम्‍मेलन का शुभारंभ

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend