ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभिनेता पुनीत राजकुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in Lokshbha2024, दुर्घटना, मनोरंजन
0
अभिनेता पुनीत राजकुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का रविवार सुबह कांतिराव स्टूडियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे पुनीत का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे।

अभिनेता के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा कांतिराव स्टेडियम से सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम से स्टेडियम में रखा हुआ था, जहां हजारों प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

RELATED POSTS

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

उनकी अंतिम यात्रा करीब 13 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह करीब साढ़े छह बजे अंतिम स्थान स्टूडियो पहुंची। उनका पहले से निर्धारित समय सुबह दस बजे से काफी पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा कारणों की वजह से परिवार के सदस्यों की सहमति से पुनीत का अंतिम संस्कार तय समय से पहले ही कर दिया गया।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और सिद्दरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार समेत कई नेता, कई फिल्मी हस्तियां और राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने उन्हें अंतिम विदाई थी।

पुनीत को बचपन से ही जानने वाले बोम्मई भावुक हो गए और उन्हें अंतिम संस्कार से पहले पुनीत के माथे को चूमते हुए देखा गया। सुरक्षा कारणों और स्टूडियो में जगह की कमी के कारण चुनिंदा लोगों और परिवार के सदस्यों को ही अंतिम संस्कार में मौजूद रहने की अनुमति दी गयी।

उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और पुलिसकर्मियों ने हवा में तीन गोलियां दागी और इसके बाद सम्मान के तौर पर दो मिनट का मौन रखा गया। पुनीत के पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत को सौंपा।

अभिनेता के निधन के बाद राज्य सरकार ने एलान किया था कि उनका अंतिम संस्कार कांतिराव स्टूडियो में डॉ. राजकुमार पुण्यभूमि में किया जाएगा जहां उनके माता-पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। पुनीत के भतीजे और अभिनेता राघवेंद्र राजकुमार के बड़े बेटे विनय राजकुमार ने इदिगा परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया।

पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंत और बेटियों धृति और वंदिता, उनके बड़े भाई शिवराजकुमार, राघवेंद्र राजकुमार और परिवार के कई सदस्यों ने अपने प्रियजन को अश्रुपूर्ण विदाई दी। अंतिम संस्कार सुबह-सुबह किए जाने के बावजूद उनके सैकड़ों प्रशंसक स्टूडियो के सामने और शव यात्रा के मार्ग पर एकत्रित हो गए ताकि अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दे सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह

सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह

देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया’: पीएम मोदी

भारत आज किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती से निबटने में पूरी तरह से सक्षम:प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend