ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह

UB India News by UB India News
November 1, 2021
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लौहपुरुष सरदार पटेल की 145 वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज केवड़िया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा , आज सरदार पटेल की जन्म जयंती है. मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं-‘सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है’.  शाह ने कहा, आज जो परंपरा हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुरू की है, देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिन के रूप में मनाने की परंपरा को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पटेल ने किसानों की आवाज बुलंद की है. उनके योगदान को हमेशा से नजरअंदाज किया गया. स्टैच्यू आफ यूनिटी देश का मान है.

इस कार्यक्रम में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ जल, थल, वायुसेना के अधिकारी, ओलंपिक, एशियन व विविध खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ी व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए. सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने लगातार पिछले तीनों कार्यक्रमों में भाग लिया था. मगर इस बार इटली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के कारण वह हिस्सा नहीं ली ले पाए.

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

आचार्य चाणक्य ने किया था देश को एकजुट

गृह मंत्री ने कहा, एक जमाने में आचार्य चाणक्य ने देश को एकजुट रहने की सीख दी थी। इसके सदियों बाद सरदार ने देश को एकजुट किया. इसी की वजह से आज देश विश्व में अपना स्थान पा पाया. अंग्रेजों के सामने व्यवहारिक पक्ष की अगुवाई का नेतृत्व सरदार पटेल  ने किया था. किसी भी बात को बेबाक तरह से रखना पटेल के व्यक्तित्व में शामिल था. शाह  ने कहा, सरदार पटेल की दी हुई प्रेरणा ने आज देश को एक और अक्षुण्ण रखने का कार्य  किया है. आज उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने के साथ, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है. केवड़िया किसी जगह का नाम नहीं है, ये तीर्थ स्थान बन गया है.

सरदार साहब को भुलाने का किया प्रयास

अमित शाह ने कहा, सरदार साहब ने भारत को अखंड बनाने का प्रयास किया है. मगर दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरदार साहब को भुलाने का प्रयास किया गया. आजादी के बाद उनके योगदान को सही सम्मान ​नहीं मिला. न ही उन्हें भारत रत्न दिया गया, न उनको उचित सम्मान दिया गया, मगर कहते हैं कि सूर्य को कोई कितनी देर तक अलग कर रख सकते हैं.आज सरदार साहब को भारत रत्न भी मिला और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा हम सबके सामने है. यह स्टैचू ऑफ यूनिटी पूरी दुनिया को संदेश देती है कि भारत की एकता को कोई तोड़ नहीं सकता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

Next Post
देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया’: पीएम मोदी

भारत आज किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती से निबटने में पूरी तरह से सक्षम:प्रधानमंत्री

T20 World Cup 2021  IND Vs  NZ:  शमी  के ट्रोल पर अज़हरुद्दीन ने दिया विराट कोहली का साथ

T20 World Cup 2021 IND Vs NZ: शमी के ट्रोल पर अज़हरुद्दीन ने दिया विराट कोहली का साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend