ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा की दो रिक्त सीटों कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और तारापुर में शनिवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

ड़ाक मतपत्रों की गिनती सहायक निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में करायी जायेगी। जेएस गंगवार ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। चुनाव के दौरान १२ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तारापुर में एक और कुशेश्वर स्थान में ११ व्यक्तियों को चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया। चुनाव के दौरान कोई अप्रिय सूचना नहीं है।

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दरभंगा, पटना, बिहार, मुंगेर
0
विधानसभा की दो रिक्त सीटों कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और तारापुर में शनिवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा की दो रिक्त सीटों कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और तारापुर में शनिवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ४९.५९ फीसद मतदाताओं ने वोट ड़ाले। कुशेश्वरस्थान में ४९ और तारापुर में ५०.०५ फीसद लोगों ने मतदान किया। इसके साथ ही १७ उम्मीदवारों के भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गये। मतदान के दौरान कहीं से अप्रिय सूचना नहीं मिली। मतगणना दो नवम्बर को होगी।
चुनाव खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने ४९.५९ फीसद मतदान की पुष्टि की। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष २०२० में ५४.७६ फीसद मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान रिजर्व सहित ईवीएम की ९७४ कंट्रोल यूनिटों‚ १००२ बैलेट यूनिटों तथा १०५३ वीवीपैट का इस्तेमाल हुआ। इनमें ईवीएम की १४ कंट्रोल यूनिट‚ पांच बैलेट यूनिट और ११ वीवी पैट मॉक पोल के दौरान बदले गये‚ जबकि दो कंट्रोल यूनिट‚ दो बैलेट यूनिट और १० वीवी पैट मॉक पोल के बाद बदले गये। उन्होंने कहा कि बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सीआरपीएफ की २५ और बीएमपी की ६ कंपनियां तैनात की गयी थीं। चुनाव के दौरान १२ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

तारापुर में एक और कुशेश्वरस्थान में ११ लोग गिरफ्तार किये गये। चुनाव के लिए नौ मॉड़ल मतदान केंद्र बनाये गये थे। ३१८ बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की गयी। उन्होंने कहा कि कुल ७१६ मतदान केंद्र बनाये गये थे‚ जिनमें ११४ सहायक बूथ थे। मतगणना दो नवम्बर को होगी। ८ बजे ड़ाक मतपत्रों की‚ जबकि ८ः३० बजे ईवीएम में ड़ाले गये मतों की गिनती शुरू होगी। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दरभंगा में आईटीआई रामनगर में‚ जबकि तारापुर में मतगणना मुंगेर के आरड़ी एवं ड़ीजे कॉलेज में होगी।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
जयप्रभा मेदांता अस्पताल में गरीबों के लिए 25% बेडः नीतीश

जयप्रभा मेदांता अस्पताल में गरीबों के लिए 25% बेडः नीतीश

बिहार विधानसभा उपचुनावः सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत‚ फिर भी कम पड़े़ वोट , एनडीए मजबूत

बिहार विधानसभा उपचुनावः सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत‚ फिर भी कम पड़े़ वोट , एनडीए मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend