ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जयप्रभा मेदांता अस्पताल में गरीबों के लिए 25% बेडः नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कंकड़बाग में नवनिर्मित जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेश्यिलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में गरीबों के लिए 25% बेड आरक्षित है। राष्ट्रीय स्तर पर जो निर्धारित शुल्क है उसी पर उनका इलाज होगा। वहीं, सरकारी कर्मचारियों का इलाज रियायती दर पर किया जाएगा।

UB India News by UB India News
November 1, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
जयप्रभा मेदांता अस्पताल में गरीबों के लिए 25% बेडः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राजधानी के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गरीब मरीजों के लिए २५ प्रतिशत बेड आरक्षित किये गये हैं। श्री कुमार ने यहां नवनिर्मित जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जो शुल्क निर्धारित है उसी शुल्क पर यहां उनका इलाज होगा। सरकारी कर्मचारियों का भी यहां इलाज सामान्य दर पर होगा। ॥ इस अस्पताल के खुल जाने से बिहार के लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जल्द से जल्द कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू करने के लिए उन्होंने डॉ. नरेश त्रेहान से कहा है। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की इच्छा थी कि यहां कैंसर अस्पताल होना चाहिए। बाकी सभी बीमारियों का इलाज यहां शुरू हो गया है। श्री कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि पटना में आज जयप्रभा मेदांता अस्पताल का विधिवत उद्घाटन हुआ है। इसके लिए काफी पहले से प्रयास जारी था। जयप्रभा अस्पताल खोलने की शुरुआत वर्ष १९७९ में शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्ष २००५ में उनकी सरकार बनी तब इसको लेकर काफी विचार–विमर्श किया गया।अस्पताल चलाने वाले कई लोगों से बातचीत की गई लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मेदांता के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान पटना में अस्पताल चलाने को तैयार हुए। पिछले वर्ष अस्पताल की ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई ताकि मरीज यहां आकर चिकित्सकों से इलाज करा सकें। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय‚ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन‚ पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू‚ मेदांता के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहान व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मेदांता अस्पताल देश का प्रतिष्ठित अस्पताल है। पटना में मेदांता अस्पताल का ओपीडी पिछले वर्ष से चल रहा है। आज इस अस्पताल का विधिवत् उद्घाटन हुआ है।

25% बेड गरीबों के लिए रिजर्व,सरकारी कर्मियों का रियायती दर पर इलाज
उद्घाटन के मौकै पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, मेदांता के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहान व अस्पताल के सीईओ डॉ. पंकज साहनी मौजूद थे।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

अस्पताल कुल 600 बेड का होगा, फिलहाल 250
जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 7 एकड़ में फैला हुआ है। मेदांता के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि यह अस्पताल कुल 600 बेड का है। 250 बेड शनिवार से शुरू हुए हैं, 350 बेड वर्ष 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। 112 क्रिटिकल केयर बेड हैं, और 14 ऑपरेटिंग थियेटर यहां हैं। साथ ही मरीजों की सेफ्टी, व इंफेक्शन से बचाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। मरीजों के परिवार वालों के लिए भी अस्पताल की ओर से सुविधा दी जाएगी।

सात एकड़ में फैला, 2006 में शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयप्रभा अस्पताल खोलने की शुरुआत वर्ष 1979 में की गई थी। वर्ष 2005 में जब हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो काफी विचार विमर्श किया। डॉ. त्रेहान इसके लिए तैयार हुए। वर्ष 2006 में शिलान्यास हुआ। पिछले वर्ष ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई थी।

सीएम ने मुआयना किया, जानकारी ली
सीएम अस्पताल के एमआरआई, रेडिएशन रूम, हार्ट कमांड सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, कैथ लैब्स, सहित विभिन्न वार्डों में गए। अस्पताल के सीईओ ने सीएम को यहां के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बिहारवासियों को अब इस अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
बिहार विधानसभा उपचुनावः सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत‚ फिर भी कम पड़े़ वोट , एनडीए मजबूत

बिहार विधानसभा उपचुनावः सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत‚ फिर भी कम पड़े़ वोट , एनडीए मजबूत

कश्मीर में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि को मिली शहादत

कश्मीर में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि को मिली शहादत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend