ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव जारी – 1 बजे तक कुशेश्वरस्थान में 36.55% और तारापुर में 39% हुआ मतदान

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in पटना, बिहार
0
बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव जारी – 1 बजे तक कुशेश्वरस्थान में 36.55% और तारापुर में 39% हुआ मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुशेश्वरस्थान में महिलाओं का उत्साह चरम पर

दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में वोटिंग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा मजबूती से अपने मताधिकार का उपयोग कर रही हैं। विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार देखी जाहिए। सुबह 1 बजे तक कुल 36.55 प्रतिशत वोट पड़े थे। कतारबद्ध महिला मतदाओं ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। हमें अपनी सरकार चुननी है। सो, हम सक्रिय हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान में मतदान की रफ्तार धीमी

चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है। आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह 1 बजे तक कुशेश्‍वरस्‍थान में केवल 36.55 फीसद, जबकि तारापुर में केवल 39 फीसद मतदान ही दर्ज किया गया है। दोनों सीटों को मिलाकर औसत मतदान करीब 37.92 फीसद है।

बिहार विधानसभा की दो विधानसभा सीट- तारापुर और कुशेश्वरस्थान ​​​​​​में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। तारापुर विधानसभा से जदयू उम्मीदवार राजीव सिंह ने घर में पूजा-पाठ की। इसके बाद तारापुर के मध्य विद्यालय परसा में मतदान करने पहुंचे। वहीं, कुशेश्वरस्थान की बूथ संख्या 205 पर पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया गया। यहां नाव से मतदाता बूथ पहुंचे।

कुशेश्वरस्थान में नाव से वोट देने के लिए जाते मतदाता।
कुशेश्वरस्थान में नाव से वोट देने के लिए जाते मतदाता।

वोटिंग अपडेट्स…

  • कुशेश्वरस्थान विधानसभा में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कुल 7.88 % वोटिंग हुई है।
  • उपचुनाव में सबसे अधिक महिला मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिल रही है।
  • तारापुर से जदयू उम्मीदवार राजीव सिंह ने मतदान के बाद जीत का दावा किया।
  • कुशेश्वरस्थान की तुलना में तारापुर में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिख रही है।
तारापुर में मतदान केंद्र पर जाते बुजुर्ग मतदाता।
तारापुर में मतदान केंद्र पर जाते बुजुर्ग मतदाता।

इधर, तारापुर में सुबह 7 बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्र पर दिख रही हैं। इससे पहले तारापुर की बूथ संख्या 136 पर मॉक पोल संपन्न हुआ। नक्सल प्रभावित होने की वजह से शाम 4 बजे तक ही इस बूथ पर वोटिंग होगी। यहां बड़ी संख्या में पुलिस जवान को तैनात किया गया है।

तारापुर में मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
तारापुर में मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।

विधायकों के निधन से खाली हुई सीटें
तारापुर और कुशेश्वरस्थान के विधायकों के निधन के बाद यह सीटें खाली हुई थी। तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का निधन कोरोना से हो गया था। कुशेश्वरस्थान के विधायक शशि भूषण हजारी की लंबी बीमारी से निधन हो गया था। दो का विधायक जनता दल यूनाइटेड से थे।

तारापुर की बूथ संख्या 136 पर मॉक पोल संपन्न कराते मतदानकर्मी।
तारापुर की बूथ संख्या 136 पर मॉक पोल संपन्न कराते मतदानकर्मी।

NDA की ओर से दोनों सीट पर JDU के उम्मीदवार
NDA के तरफ से दोनों सीटों पर JDU के ही उम्मीदवार उतारे गए हैं। वजह यह है कि यह दोनों सीटें पहले JDU के पास थी। JDU ने तारापुर से कुशवाहा समाज के राजीव कुमार सिंह को उतारा है। दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी के पुत्र ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। वहीं कुशेश्वरस्थान से जेडीयू ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के पुत्र अमन हजारी को इस चुनाव में उतारा है।

तारापुर के नक्सल प्रभावित बूथों पर बड़ी संख्या सुरक्षा बलों की तैनाती।
तारापुर के नक्सल प्रभावित बूथों पर बड़ी संख्या सुरक्षा बलों की तैनाती।

उपचुनाव में महागठबंधन में टूट
उपचुनाव में RJD और कांग्रेस के बीच का गठबंधन टूट गया। RJD में दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तारापुर से RJD ने अरुण शाह को उम्मीदवार बनाया है तो , कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुशेश्वरस्थान आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है ऐसे में कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार अशोक राम के पुत्र अतिरेक कुमार को उतारा है तो तारापुर से राजेश मिश्रा को चुनाव लड़ाया है। इन सबके अलावा तीसरा फैक्टर चिराग पासवान का भी है। उन्होंने कुशेश्वरस्थान से अंजू देवी उतारा है। तारापुर से चन्दन सिंह पर विश्वास जताया है । ​​​​​​

तारापुर से 12 और कुशेश्वरस्थान से 8 उम्मीदवार
​तारापुर से कुल 12 उम्मीदवार उतरे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला यादव 65,000, कुशवाहा 58,000, अति पिछड़ा 48,000, वैश्य 40,000, सवर्ण 40,000, SC 35,000, मुस्लिम 22,000 और अन्य 9,000 कुल 3,17000 मतदाता करेंगे। वहीं, कुशेश्वरस्थान से कुल 8 उम्मीदवार मैदान में है। इनकी किस्मत का फैसला यादव 30 हजार, मुसलमान 26 हजार, मुसहर 25 हजार, मल्लाह 25 हजार, कुर्मी-कोयरी-कुशवाहा 36 हजार, फॉरवर्ड सभी 25 हजार, पासवान 18 हजार, राम 10 हजार, अति पिछड़ा 30 हजार और शेष अन्य सभी 30 हजार हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
पटाखों को समुदाय से न जोड़ें

पटाखों को समुदाय से न जोड़ें

नया क्वाड़ कितना प्रभावीॽ

नया क्वाड़ कितना प्रभावीॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend