ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बसपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र- ओपिनियन पोल पर बैन लगाए जाने की अपनी मांग रखी

UB India News by UB India News
October 25, 2021
in उत्तरप्रदेश
0
बसपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र- ओपिनियन पोल पर बैन लगाए जाने की अपनी मांग रखी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि चुनाव से छह महीने पहले होने वाले ओपिनियन पोल पर चुनाव आयोग द्वारा बैन लगाया जाए। पार्टी के महासचिव और राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने बीएसपी की तरफ़ से ग्यारह पन्नों की चिट्ठी लिखकर आयोग से यह अपील करते हुए कहा है कि ओपिनियन पोल से वोटर भ्रमित होते हैं और सत्तारूढ़ पार्टी को जान बूझ कर फ़ायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जाता है। हाल की में कुछ एजेंसियों द्वारा सर्वे किया गया जिसमें बीएसपी को बहुत पीछे दिखाया गया था लेकिन ऐसा है नहीं, जबकि बीजेपी के खाते में बहुमत का आंकड़ा पेश किया गया था। पार्टी महासचिव ने चुनाव आयोग को पत्र साझा करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

#SATISHCHANDRAMISHRAONKOO

ओपिनियन पोल की बात की जाए तो मायावती शुरूआत से ही ओपिनियन पोल के ख़िलाफ़ रही हैं. वे कहती रही हैं कि ये सब पैसा वाली पार्टियों का हथकंडा है। दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ने वाली बीएसपी के ख़िलाफ़ साज़िश है। लेकिन यह पहली बार है की बीएसपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से लिखित शिकायत कर अपनी मांग रखी है।

पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र कहते हैं सितंबर के महीने में कुछ मीडिया प्लेटफ़ार्म पर सर्वे दिखाया गया। जिसमें बीएसपी को बहुत कम सीटें दी गई हैं।

पार्टी की तरफ से उनका आरोप है कि राज्य में क़रीब 15 करोड़ वोटर हैं, लेकिन सर्वे एजेंसियां कुछ हज़ार लोगों के बीच सर्वे कर अपने आंकड़े पेश कर देती है। ऐसा करना संदेह पैदा करता है। बीएसपी ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए इलेक्शन कमीशन से मतदान से छह महीने पहले इस तरह के सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

by UB India News
June 15, 2026
0

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए किसी के साथ भी गठबंधन करने...

Next Post
Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

#Kookiyakya टैगलाइन से माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कु (Koo) ने टेलीविज़न पर विज्ञापन अभियान का किया शुरआत

मेरा पहला विश्व खिताब मेरे करियर में सबसे खास रहा है क्योंकि मैं वहां बिना कुछ बने गया था

मेरा पहला विश्व खिताब मेरे करियर में सबसे खास रहा है क्योंकि मैं वहां बिना कुछ बने गया था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend