ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव लिटमस टेस्ट की तरह……..

UB India News by UB India News
October 23, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव लिटमस टेस्ट की तरह……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मुंगेर का तारापुर सीट काफी हॉट बन गया है. किसी दल के लिए यह सीट बचाने की चुनौती है तो किसी दल के लिए हाथ से निकली हुई सीट वापस पाने की चुनौती बनी हुई है. अब कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट का उपचुनाव का प्रचार चरम पर पहुंच चुका है. कटाक्ष, आरोप, घात, भीतरघात के तीर चलाये जा रहे हैं. यह सियासी संग्राम चुनाव लड़ रही चारों पार्टियों राजद, जदयू,कांग्रेस और लोजपा (चिराग) के लिए लिटमस टेस्ट की तरह है.

तारापुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2010 से जदयू चुनाव में जीत दर्ज करती आ रही है. इस बार के चुनाव में इस सीट को बचाना जदयू के लिए बड़ा चैलेंज है. राजद द्वारा वर्ष 2010 में सीट गंवाने के बाद यह सीट राजद के लिये कितना महत्वपूर्ण है यह इस बात से समझा जा सकता है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लगातार तीन दिनों तक चुनावी दौरा किया. दूसरी तरफ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पांच दिनों के चुनाव प्रचार करने दौरान पर तारापुर में टिके हुए हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

जदयू ने राजीव कुमार सिंह, राजद ने अरुण कुमार, कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ही प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि लोजपा ने जमुई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है. आलम यह है कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर प्रत्याशी को चुनाव जीतने की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं महागठबंधन के कांग्रेस और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार दिया है. पिछले तीन दशक से कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन में है. राजद ने यहां से नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतार कर इस सीट को अपने खाते में करने की जी जान कोशिश कर रही है. दिवंगत रामविलास की लोजपा ने भी चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी उतारकर इस चुनाव को रोमांचक बना दिया है.

एक नजर मे मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता-327229. पुरूष मतदाता-175994. महिला मतदाता-151227. र्थड जेंडर- आठ. अस्सी वर्ष से अधिक के मतदाता-5849. दिव्यांग मतदाता-2507. सर्विस वोटर- 1443. फिलहाल तारापुर विधान सभा के उपचुनाव मैदान में खड़े सभी उम्मीदवारों अपनी अपनी जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता किसके सर पर जीत का सेहरा बांधेगी यह दो नंवबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा.

पार्टियों की सियासी दशा होगी तय
यह चुनाव बतायेगा कि बिना किसी चुनावी लहर में उनकी जमीनी हकीकत कैसी है? दरअसल यह टेस्ट प्रदेश के सियासी समीकरणों का नब्ज साबित होने जा रहा है. वह इसलिए कि इन सभी पार्टियों की सियासी दशा क्या होगी, चुनाव परिणाम तय करेगा.

सभी दलों के लिए परीक्षा
सियासी जानकारों के मुताबिक इस उपचुनाव से साबित हो जायेगा कि सत्ताधारी दल उठान पर हैं अथवा ढलान पर. राजद को पता चल जायेगा कि गठबंधन करके चलने में फायदा है अथवा अकेले चलने में. दूसरी ओर, कांग्रेस को पता चल जायेगा कि उसकी अपनी ताकत क्या है?

चिराग पासवान के लिए भी अहम उपचुनाव
यह चुनाव यह भी बता देगा कि चिराग पासवान ही दिवंगत नेता राम विलास पासवान के असली सियासी वारिस हैं अथवा उनके चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस. कन्हैया कुमार की हनक का भी पता चल जायेगा. इस उपचुनाव में राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव के सामने सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं. दरअसल सारे विरोधियों के टारगेट पर अकेले तेजस्वी यादव हैं.

चुनाव में अकेले तेजस्वी
सत्ताधारी दल के नेता कभी उनकी पढ़ाई, तो कभी राजद के पुराने कार्यकाल के तीखे व्यंग्यवाणों से हमलावर हैं.वे कांग्रेस के स्वार्थी होने के आरोपों को भी झेल रहे हैं. बड़े भाई की अघोषित बगावत झेल रहे तेजस्वी यादव के साथ चुनाव प्रचार में पिता लालू प्रसाद भी नहीं आ सके हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव को कहना पड़ा कि वे चुनाव में अकेले हैं.

सत्ताधारी दल का एजेंडा
सत्ताधारी दल का पूरा एजेंडा लालू-राबड़ी कार्यकाल के पुराने मुद्दों को उछाल कर उसका वोट काटना है. उसके पास भविष्य की सुनहरी घोषणाएं हैं. सत्ताधारी दल द्वारा अपने सबसे बड़े ब्रांड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से वोट आकर्षित किये जा रहे हैं.

राजद का एजेंडा
राजद नेता तेजस्वी यादव की आक्रामकता और उनकी लोकप्रियता अब धरातल पर दिखने लगी है. प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी होने का आत्मविश्वास साफ दिख रहा है. राजद को पूरा भरोसा है कि पिछले कुछ चुनावों के उपचुनावों में विपक्ष हारा नहीं है. कांग्रेस के पास स्टार प्रचारक के रूप में चर्चित चेहरा कन्हैया कुमार हैं, जो अब चुनाव प्रचार में उतरेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अमीरी और गरीबी के इस बड़े अंतराल का खुलासा…………

अमीरी और गरीबी के इस बड़े अंतराल का खुलासा............

आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही..अनन्या पांडे से सोमवार को फिर होगी पूछताछ

आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही..अनन्या पांडे से सोमवार को फिर होगी पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend