ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार हमेशा इतिहास रचता है,आज फिर एक इतिहास रचा गया:राष्‍ट्रपति

UB India News by UB India News
October 22, 2021
in खास खबर, पटना
0
बिहार हमेशा इतिहास रचता है,आज फिर एक इतिहास रचा गया:राष्‍ट्रपति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा भवन के शताब्‍दी समारोह के अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बिहार हमेशा इतिहास रचता है। आज फिर एक इतिहास रचा गया है। 100 वर्ष के विधानसभा का आज हम उत्‍सव मना रहे हैं। साथ ही आज देश ने भी एक इतिहास रचा, एक सौ करोड़ वैक्‍सि‍नेशन का। यह अहम दिन है। रत्‍नगर्भा धरती और यहां के स्‍नेही लोगों के चलते बिहार आने पर सुखद अनुभूति होती है। राज्‍यपाल रहने के दौरान काफी स्‍नेह और सम्‍मान मिला। राष्‍ट्रपति के रूप में भी बिहार आने पर उसी तरह के प्रेम और सम्‍मान का अहसास होता है। इसके लिए सीएम नीतीश जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। शताब्‍दी वर्ष का यह समारोह लोकतंत्र का उत्‍सव है। शताब्‍दी स्‍तंभ का शिलान्‍यास कर प्रसन्‍नता हुई। उन्‍होंने कहा कि महापर्व छठ आज ग्‍लोबल फेस्टिवल बन चुका है।

बिहारी राष्‍ट्रपति कहे जाने पर सुखद अनुभूति

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

राष्‍ट्रपति ने कहा कि जब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बिहारी राष्‍ट्रपति के रूप में संबोधित कर रहे थे तो हृदय से गदगद महसूस कर रहा था। वह इसलिए कि देश के प्रथम राष्‍ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद, डा. जाकिर हुसैन की विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्‍व मिला। बिहार आने पर लगता है कि अपने घर में आ गया हूं। बिहार सरकार का निमंत्रण हो या अन्‍य निमंत्रण तो आप टालमटोल नहीं करते, सचिवालय में यह सवाल उठता है तो कहता हूं कि बिहार से मेरा गहरा नाता है। मुख्‍यमंत्री इसका उल्‍लेख भी करते हैं। भगवान बुद्ध की विपस्‍सना पद्धति में थोड़ा बहुत योगदान मेरा भी रहा। सीएम ने उसे आगे बढ़ाया।

विश्‍व के प्रथम लोकतंत्र की जननी है बिहार

बिहार की धरती विश्‍व के प्रथम लोकतंत्र की जननी रही है। भगवान बुद्ध ने आरंभकि गणराज्‍यों को प्रज्ञा और करुणा की शिक्षा दी थी। भगवान बुद्ध, महावीर और गोविंद सिंह की धरती की मुझ पर विशेष कृपा है। यह प्रतिभावान लोगों की धरती है। यह नालंदा, आर्यभट्ट, कौटिल्‍य की धरती है। आप सब उस समृद्ध विरासत के उत्‍तराधकिारी हैं। उसे आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी आप पर है।

बिहार ने स्‍थापित की समतामूलक परंपरा

राष्‍ट्रपति ने कहा कि चंद्रगुप्‍त मौर्य को शासक बनाने से लेकर 70 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को सीएम बनाने तक इस धरती ने समतामूलक परंपरा स्‍थापित की है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कदम उठाए। सुशासन तथा न्‍याय के साथ विकास को आगे बढ़ाया गया। स्‍वाधीनता के बाद लंबे समय तक नीतीश कुमार जी ने मुख्‍यमंत्री के रूप में अहम भूमिका निभाई।

शराबबंदी पर कानून बना गांधी जी के सपने को किया पूरा

श्री कोविंद ने कहा कि शराबबंदी पर बिहार विधानसभा ने कानून का दर्जा देकर अभूतपूर्व काम किया। गांधी जी के सपने को पूरा करने के लिए अहम भूमिका निभाई।

विधायकों को दी आचरण और नैतिकता की सीख

विधायकों से कहा-आपकी आशाएं और आकांक्षाएं आप पर टिकी हैं। आप सभी अपने आचरण और कार्यशैली से जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरें। सुशिक्षित, संस्‍कारी और सुविकसित राज्‍य के लिए आप प्रयास करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
स्पेशल NCB कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक बढ़ाई आर्यन खान की न्यायिक हिरासत, अनन्या पांडे से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ जारी

स्पेशल NCB कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक बढ़ाई आर्यन खान की न्यायिक हिरासत, अनन्या पांडे से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ जारी

बिहार विधानसभा में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : जदयू

बिहार विधानसभा में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : जदयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend