ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब चार साल बाद बुधवार को ‘अपने बिहार’ पहुंंचे, आज कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

UB India News by UB India News
October 22, 2021
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब चार साल बाद बुधवार को ‘अपने बिहार’ पहुंंचे, आज कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहारीपन को अपनी पहचान बताने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब चार साल बाद बुधवार को ‘अपने बिहार’ पहुंंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दूसरा और सबसे लंबा बिहार दौरा है। यूं तो वह बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए हैं। इसके अलावा वे पटना के महावीर मंदिर और पटना साहिब गुरुद्वारा भी जाएंगे। राष्ट्रपति बुधवार की दोपहर एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और शुक्रवार की सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर दिल्ली वापसी करेंगे। इस दौरान करीब 46 घंटे तक वे राजधानी में अपना वक्त गुजारेंगे। बिहार के जिस राजभवन में रहते हुए उन्हें राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य मिला, उसी राजभवन में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों से की मुलाकात

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

बिहार विधानसभा शताब्‍दी समारोह के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद ठीक एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां राज्‍यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित कई मंत्रियों व नेताओं उनका स्‍वागत किया। वहां से वे सीधे राजभवन पहुंचे। वहां शाम में उन्‍होंने राजभवन परिसर में ही पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीशों व उनकी पत्नियों से मुलाकात की।

jagran

आज सवा घंटे का होगा विधानसभा शताब्दी समारोह

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को हे। यह कार्यक्रम करीब सवा घंटे का होगा। गुरुवार की सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से सीधे बिहार विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इस दौरान वह विधानसभा परिसर में बनाए जाने वाले शताब्दी स्मृति स्तंभ का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही परिसर में बोधि वृक्ष का पौधा भी लगाएंगे। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का समापन होगा जिसके बाद वह वापस राजभवन लौट जाएंगे। इसी दिन शाम में 7:30 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के दो, देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति शिरकत करेंगे।

शुक्रवार की सुबह जाएंगे महावीर मंदिर व गुरुद्वारा

अपनी यात्रा के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और इसके तुरंत बाद आठ बजकर 40 मिनट पर पटना साहिब गुरुद्वारा का दर्शन करेंगे। इसी दिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर वह पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा था, बिहारीपन ही मेरी पहचान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का बिहार से विशेष लगाव रहा है। इसके पहले नवंबर, 2017 में वह कृषि रोड मैप के कार्यक्रम में बिहार आए थे। तब वे मात्र पांच घंटे ही बिहार में रहे थे। वह दौरा राष्ट्रपति बनने के महज चार महीने बाद ही था। उस दौरान भी उन्होंने बिहार के प्रति अपने लगाव का खुलकर इजहार किया था। उन्होंने तब कहा था कि राज्यपाल के रूप में काम करते हुए मुझे बिहार के हर वर्ग से जो स्नेह मिला, उसे मैं जीवनभर याद रखूंगा। बिहारीपन ही मेरी पहचान है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
समारोह में पहुंचे राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद, अब करेंगे शताब्‍दी स्‍मृति स्‍तंभ का शिलान्‍यास

समारोह में पहुंचे राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद, अब करेंगे शताब्‍दी स्‍मृति स्‍तंभ का शिलान्‍यास

चीन बॉर्डर पर भारत ने तैनात की बोफोर्स तोपें, हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार सेना

चीन बॉर्डर पर भारत ने तैनात की बोफोर्स तोपें, हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार सेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend