ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सामने आया पाकिस्तानी आतंकी अशरफ का बिहार कनेक्शन

UB India News by UB India News
October 14, 2021
in अपराध, किशनगंज
0
सामने आया पाकिस्तानी आतंकी अशरफ का बिहार कनेक्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी अशरफ से पूछताछ कर रही है जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में अशरफ ने बताया कि 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए ब्लास्ट से पहले उसने रेकी की थी। अशरफ ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसने दिल्ली हाईकोर्ट की रेकी की थी। अशरफ को जब इस ब्लास्ट में शामिल एक संदिग्ध की फोटो दिखाई गई तब उसने इस बात का खुलासा किया कि खुद उसी ने हाईकोर्ट की रेकी की थी।

हालांकि हाईकोर्ट में हुए इस ब्लास्ट में प्रत्यक्ष तौर पर वह शामिल था या नहीं ये अभी पूछताछ में साफ होगा। क्योंकि इस ब्लास्ट में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। अशरफ ने बताया कि उसने वर्ष 2011 में आईटीओ स्थित पुलिस हेडक्वाटर ( पुराना पुलिस हेडक्वाटर ) की रेकी की थी। उसने बताया कि कई बार रेकी की लेकिन ज्यादा जानकारी नही मिल पाई क्योंकि पुलिस हेडक्वाटर के बाहर लोगो को रुकने नही देते थे। साथ ही आईएसबीटी की भी रेकी उसने की थी और सारी जानकारी पाकिस्तान के हैंडलर्स को भेजी थी। फिलहाल जांच एजेंसियां अशरफ से इस बात की पूछताछ कर रही है कि क्या वह दिल्ली के किसी ब्लास्ट में शामिल रहा है या नहीं।

RELATED POSTS

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में सरपंच से बनवाई आईडी
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि उसने फर्जी आईडी बिहार के एक गांव में सरपंच से बनवाई थी। यह आतंकी जब पहली बार साल 2004 में पाकिस्तान से बांग्लादेश और कोलकाता होते हुए भारत में दाखिल हुआ था तो उसके बाद वह सीधे अजमेर शरीफ गया जहां पर उसकी मुलाकात बिहार के कुछ लोगों से हुई। इन लोगों के साथ वह बिहार चला गया वहां जाकर उसने एक गांव में शरण ली। इस गांव में कुछ समय रहकर उसने सरपंच का विश्वास जीता और सरपंच से कागज में लिखवा कर गांव का निवासी होने की आइडेंटिटी बनवा दी।

एक बार फिर आतंकी के साथ बिहार कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ का बिहार के साथ नाम जुड़ा है. बताया जा रहा है कि आतंकी अशरफ जिस फर्जी पहचान पत्र के सहारे दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रह रहा था, वह बिहार के किशनगंज (Kishanganj) जिले के पते वाला है. आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार रात लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसके पास से हथियार और हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं.

बताया जा रहा है कि आतंकी मोहम्मद अशरफ पिछले 15 सालों से भारत में रह रहा था. ऐसे में अब बिहार पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं. एजेंसियों को शक है कि भारत में उसके और भी साथी हो सकते हैं.

बिहार पुलिस अलर्ट
दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने और उसका बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों के SP को अलर्ट किया है. उन्हें सतर्क रहने और विशेष चौकसी के लिए कहा गया है. इसी के साथ पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर बिहार के अंदर पाकिस्तानी आतंकवादी ने फर्जी पहचान पत्र कैसे बनवा लिए थे? आतंकी को पहचान पत्र बनाने में किन लोगों ने मदद की है और किसने उसे संरक्षण दिया था. इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकवादी बांग्लादेश और वहां से सिल्लीगुड़ी के रास्ते बिहार आया था. इसके साथ ही बिहार में उसके ठिकाने कहां-कहां थे और वह बिहार के किन-किन इलाकों में कितने दिनों तक रहा और फिर दिल्ली कैसे गया? इसकी पुलिस सघन पड़ताल कर रही है.

बिहार से आतंकी कनेक्शन की लंबी हो रही लिस्ट
बिहार का सीमांचल और मिथिलांचल घुसपैठियों और आंतकियों का सेफ हाउस बनता दिख रहा है. इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में गया और छपरा के क्षेत्र में भी आतंकी कनेक्शन सामने आए हैं. बिहार के सीमांचल में घुसपैठियों का मुद्दा लगातार उठका रहता है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है. जिसके बाद बिहार जैसे प्रदेश से आतंकी कनेक्शन सामने आने लगे हैं और धीरे-धीरे इसकी लिस्ट लंबी होती जा रही है.

बिहार से पकड़े गए ये आतंकी
2009 दिल्ली ब्लास्ट में मधुबनी का आतंकवादी मदनी.
2008 रामपुर CRPF कैंप में विस्फोट मामले मधुबनी के सकरी सबाऊद्दीन को गिरफ्तार किया था.
2011 में मधुबनी के ही अफजल और गुल अहमद जमाली को पकड़ा गया था.
2011 में ही दरभंगा के केवटी अंतर्गत बाढ़ समैला के कतील सिद्दीकी उर्फ साजन की दिल्ली में गिरफ्तारी हुई थी.
2012 में दरभंगा के नदीम और नक्की को गिरफ्तार किया गया था.
2012 में ATS ने अहमद को पकड़ा था. बताया जाता है कि वह इंडियन मुजाहिदीन का मेंटर था.
2012 में ही दरभंगा के समैला गांव से कर्नाटक पुलिस ने संदिग्ध आतंकी मो. कफील अख्तर को गिरफ्तार किया था.
2012 में सऊदी अरब में केवटी के बाढ़ समैला गांव के फसीह महमूद को भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने पुलिस के सहयोग से पकड़ा था. ये वही फसीह महमूद था जो 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के बाद सऊदी अरब भाग गया था.
फरवरी 2021 में सारण के देव बहुआरा निवासी जावेद को गिरफ्तार किया गया था. रिटायर्ड शिक्षक के बेटे जावेद ने कश्मीरी आतंकी मुश्ताक को 7 पिस्टल उपल्बध कराई थीं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज , रहेंगे जेल में ही या फिर मिलेगी बेल

आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज , रहेंगे जेल में ही या फिर मिलेगी बेल

पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 100 लाख करोड़ रुपये की ‘गति शक्ति योजना, जानिए क्या है पूरी योजना

पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 100 लाख करोड़ रुपये की 'गति शक्ति योजना, जानिए क्या है पूरी योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend