ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगी बिजली खरीद लोगों को कर रहे आपूर्तिः नीतीश

UB India News by UB India News
October 13, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
महंगी बिजली खरीद लोगों को कर रहे आपूर्तिः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्वीकार किया कि कोयले के संकट के कारण देश के अन्य राज्यों के साथ बिहार में भी जरूरत के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। बावजूद इसके सरकार लोगों को परेशानी से बचाने के लिए महंगे दामों पर बिजली खरीद कर राज्य में आपूर्ति को निर्बाध रखने की कोशिश कर रही है। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया है कि राज्य में बिजली की जितनी जरूरत है‚ उसके हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यह वास्तविकता है कि एनटीपीसी और दूसरी कंपनियों से जितनी बिजली आपूर्ति का प्रावधान है‚ उतनी बिजली नहीं मिल पा रही है‚ जिसको लेकर यह समस्या आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दूसरी कंपनियों से ज्यादा कीमत पर बिजली खरीद कर आवश्यकता के अनरूप आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई में कमी आई है। ऊर्जा विभाग स्थिति को नॉर्मल करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ५ दिनों में विद्युत एक्सचेंज से लगभग ५७० लाख यूनिट बिजली की खरीद की गई है‚ जिसकी लागत लगभग ९० करोड रुपये है। अभी बिहार में मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जा रही है। पिकआवर में लगभग ५‚५०० से ५‚६०० मेगावाट बिजली उपलब्ध हो रही है। अभी समझौते के बाहर की कंपनियों से बिजली खरीदने की एवज में ज्यादा पैसे खर्च करने पड रहे है। यह बात बिल्कुल सही है कि अभी बिजली की समस्या है‚ इससे सिर्फ बिहार ही नहीं‚ बल्कि पूरा देश प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जनता ने जब हमें सेवा का मौका दिया‚ तो बिहार में बिजली की स्थिति में सुधार को लेकर तेजी से काम करना शुरू किया। शुरुआती वर्षों मे बिजली घरों की स्थिति में सुधार और नये बिजली घरों की स्थापना को लेकर कार्य किये गये‚ बाद में बिहार के बिजली घरों को एनटीपीसी के साथ समझौते करके उनको सौंप दिया। अभी बिहार सरकार के अधीन कोई बिजली घर नहीं है। ऊर्जा विभाग ने जानकारी दी है कि बरौनी ताप विद्युत केंद्र की ९वीं इकाई दस दिनों में और छठी इकाई एक महीने में चालू हो जायेगी।

बिहार में बिजली उपलब्धता का संकट रविवार को कम रहा। बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार एनटीपीसी की उत्पादन इकाइयों से दो सौ मेगावाट बिजली की आपूर्ति बढ़ी है। इस हिसाब तीन हजार मेगावाट की जगह अब आपूर्ति का औसत 32 सौ मेगावाट हो गया है। बिजली कंपनी के आला अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति बढ़ने से यह संकेत मिल रहे हैं कि स्थिति अब सामान्य होने के करीब है। बिजली कंपनी ने 56 सौ मेगावाट की मांग को केंद्र में रख अपनी तैयारी कर रखी है। इसके अनुरूप बिजली का इंतजाम करने की तैयारी चल रही है।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

डे अहेड सिस्टम के तहत कर लिया था 12 सौ मेगावाट का प्रबंध

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि डे अहेड सिस्टम के तहत उन लोगों ने शनिवार को बाजार से 12 सौ मेगावाट बिजली का प्रबंध कर लिया था। इस कारण रविवार को कोई किल्लत नहीं हुई। यह जरूर है कि बिजली की कीमत चार गुना से अधिक देनी पड़ रही है बिजली कंपनी को।

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक व इंटर का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

करार के तहत बिहार को पवन ऊर्जा से 580 मेगावाट बिजली मिलनी है। पर हाल तक केवल एक सौ मेगावाट बिजली मिल रही थी। रविवार को यह बताया कि पवन ऊर्जा से भी आपूर्ति बढ़ी है और यह आंकड़ा 175 मेगावाट तक पहुंच गया है।

कोयला खदानों में पानी भरने से आया संकट

बताया जा रहा है कि देश की महत्‍वपूर्ण काेयला खदानों में पानी भरने के कारण ताप बिजली घरों को सप्‍लाई प्रभावित हुई और बिजली का उत्‍पादन काफी घट गया है। इसके कारण सभी राज्‍यों को उपलब्‍ध कोटा से कम बिजली ही मिल पा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
रवियोग में आज खुला माता का पट

रवियोग में आज खुला माता का पट

कोयले का विकल्प खोजना अब आवश्यकता है ……….

कोयले का विकल्प खोजना अब आवश्यकता है ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend