ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अर्जुन-कृष्‍ण में शह-मात का खेल जारी…………..

UB India News by UB India News
October 11, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, राजद
0
अर्जुन-कृष्‍ण में शह-मात का खेल जारी…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े लाल तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बगावत के मूड में हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) से अदावत का मामला बढ़कर अब बगावत तक पहुंच चुका है। इस लड़ाई में खुद को अपने अर्जुन (तेजस्‍वी यादव) का कृष्‍ण कहते रहे तेज प्रताप उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। आरजेडी में वे धीरे-धीरे किनारे लगा दिए गए दिख रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) द्वारा उन्‍हें पार्टी से अलग हो चुका बताने के बावजूद लालू परिवार (Lalu Family) ने चुप्‍पी साध ली है। तेज प्रताप यादव ने तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की बात कही तो इसी बीच संजय ने तेजस्वी यादव की उपस्थिति में आरजेडी ज्‍वाइन करते हुए नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी है।

विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप के बगावती तेवर

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के दोनों घटक दलों आरजेडी व कांग्रेस (Congress) ने अपने-अपने प्रत्‍याशी दिए हैं। इस कारण महागठबंधन टूट की कगार पर पहुंच चुका है। इस बीच आरजेडी में बगावती तेवर अपनाए तेज प्रताप यादव ने तारापुर के निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार (Sanjay Kumar) के लिए चुनाव प्रचार करने का एलान कर दिया। उधर, कांग्रेस नेता अशोक राम (Ashok Ram) ने कहा कि तेज प्रताप ने उनसे कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का वादा किया है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर की सीटों को लेकर महागठबंधन में छि़ड़े विवाद के बीच तेज प्रताप आरजेडी की मुश्किलें बढ़ाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस बीच बड़े घटनाक्रम में तारापुर के निर्दलीय प्रत्‍याशी संजय कुमार को तेजस्‍वी ने आरजेडी में शामिल कर तेज प्रताप की मंशा पर पानी फेर दिया है। संजय अब नामांकन वापस लेकर तारापुर से आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साह (Arun Kumar Shah) के पक्ष में प्रचार करेंगे।

jagran

दोनों भाइयों में शह-मात के खेल का पहला मामला नहीं

तेज प्रताप यादव तारापुर के निर्दलीय प्रत्‍याशी संजय को चुनाव प्रचार का आश्‍वासन देने से इनकार करते हुए इसे तेजस्‍वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव (Sanjay Yadav) की ‘फालतू सी ग्रेड स्टोरी’ करार दिया है, लेकिन इस मामले को तारापुर में तेज प्रताप यादव की बड़ी मात के रूप में देखा जा रहा है। दोनों भाइयों में शह-मात के खेल का यह पहला मामला नहीं है।

हाल हीं में लगाया था लालू को बंधक बनाने का आरोप

हाल हीं में तेज प्रताप यादव ने ‘कुछ लोगों’ द्वारा लालू प्रसाद यादव को बंधक बना लिए जाने का आरोप (Lalu Prasad Yadav Kept Hostage) लगाया था। लालू इन दिनों बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) के दिल्‍ली स्थित सरकारी आवास पर हैं। तेज प्रताप का इशारा मीसा व तेजस्‍वी की ओर माना गया। जवाब में तेजस्‍वी ने भी सफाई दी कि लालू जैसे बड़े व्‍यक्तित्‍व के नेता को कोई बंधक कैसे बना सकता है।

jagran

स्‍टार प्रचारकों की सूची पर पार्टी के खिलाफ बयान

विधानसभा उपचुनाव की हीं बात करें तो इसके स्‍टार प्रचारकों की सूची से तेज प्रताप यादव का नाम गायब है। सूची में राबड़ी देवी (Rabri Devi) व मीसा भारती (Misa Bharti) के नाम भी नहीं हैं। पार्टी के स्‍टार प्रचारकों की सूची में तेज प्रताप को नहीं रखे जाने में तेजस्‍वी की अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे भड़के तेज प्रताप यादव ने फिर हमला किया। उन्‍होंने राबड़ी व मीसा को सूची में जगह नहीं देने को लेकर नारी शक्ति के अपमान का आरोप भी लगा दिया।

विवादों में नहीं मिल रहा अपने परिवार का साथ

तेज प्रताप को लेकर आरजेडी में लंबे समय से बवाल खड़े होते रहे हैं। आरजेडी के बड़े नेता रहे चंद्रिका राय (Chandrika Rai) की बेटी व बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री दारोगा राय (Daroga Prasad Rai) की पौत्री ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) से विवाह के छह महीने के अंदर हीं तेज प्रताप ने तलाक का मुकदमा (Tej Pratap Yadav Divorce Case) दायर कर दिया। इसका परिणाम पार्टी से चंद्रिका राय की विदाई के रूप में सामने आया। आगे पार्टी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) को आरजेडी के समंदर में एक लोटा जल बातकर विवाद खड़ा कर दिया था। फिर पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) से शुरू हुई उनकी जंग अभी चरम पर दिख रही है। इस सियासी महाभारत (Political Mahabharata) में खुद को कृष्‍ण (Krishna) व भाई तेजस्‍वी को अपना अर्जुन (Arjuna) बताते रहे तेज प्रताप को अपने हीं परिवार का साथ मिलता नहीं दिख रहा है।

jagran

सवाल यह कि आखिर क्‍या चाहते हैं तेज प्रताप?

सवाल यह कि आखिर क्‍या चाहते हैं तेज प्रताप? तेज प्रताप अपनी शर्तों के साथ रहना चाहते हैं, जो पार्टी लाइन के खिलाफ जाती रही है। वे खुद में पिता लालू यादव का अक्‍स देखते हैं और इसे जाहिर करने से भी परहेज नहीं करते। कुछ दिन पहले हीं उन्‍होंने खुद को सेकेंड लालू (Second Lalu) घोषित कर दिया है। इसके लिए बनाए गए फेसबुक पेज पर वे दिखते भी रहते हैं। छात्र आरजेडी से अपने करीबी आकाश यादव (Aakash Yadav) को चलता किए जाने के बाद उन्‍होंने अपना संगठन छात्र जनशक्ति परिषद (Chhatra Janshakti Parishad) खड़ा कर उसके बैनर तले जयप्रकाश आदोलन (JP Movement) की तर्ज पर लालू यादव आंदोलन (LP Movement) खड़ा करने की घोषणा की है। जयप्रकाश नारायण की जयंती (JP Birth Anniversary) के अवसर पर पटना में जनशक्ति यात्रा के बहाने वे अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
लोकतंत्र में सरकारें इकबाल से चलती हैं और केवल इंसाफ करना भर पर्याप्त नहीं होता………..

लोकतंत्र में सरकारें इकबाल से चलती हैं और केवल इंसाफ करना भर पर्याप्त नहीं होता...........

दो पत्रकारों को नोबेल शांति पुरस्कार………

दो पत्रकारों को नोबेल शांति पुरस्कार.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend