ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 65वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट किया गया जारी

UB India News by UB India News
October 9, 2021
in कैरियर, खास खबर, शिक्षा
0
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 65वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट किया गया जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया। इसमें रोहतास के गौरव सिंह ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर बांका की चंदा भारती रहीं है। जबकि, तीसरे नंबर पर नालंदा के वरुण कुमार ने जगह बनाई है।

BPSC टॉपर गौरव सिंह की मां शशि कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचायत शिक्षिका हैं। पिता स्व. मनोज कुमार सिंह एयरफोर्स में जॉब करते थे। बच्चों की कम उम्र में ही मनोज कुमार सिंह का देहांत हो गया था। टॉपर गौरव का दूसरा भाई अमन कुमार सिंह पंजाब के लुधियाना से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वहीं, BPSC की सेकेंड टॉपर चंदा भारती बांका की रहने वाली हैं। वे गया बुडको में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पिता विवेकानंद यादव गढ़वा में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। मां का नाम कुंदन कुमारी है। चंदा भारती तीन भाई एक बहन हैं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

टॉपर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाली चंदा भारती।
टॉपर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाली चंदा भारती।

इंटरव्यू के लिए 1,142 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था

इंटरव्यू के लिए 1,142 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 1,114 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 532, अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 515, ईडब्ल्यूएस के लिए 530, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 504, एससी (पुरुष) के लिए 507 और एसटी (पुरुष) के लिए 495 मार्क्स रही है। बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें से 422 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती का इंटरव्यू अगस्त में हुआ था।

8 वीं रैंक लाने वाले भोजपुर के आदित्य कुमार।
8 वीं रैंक लाने वाले भोजपुर के आदित्य कुमार।

टॉप- 10 की लिस्ट

  • गौरव सिंह- रोहतास
  • चंदा भारती- बांका
  • वरुण कुमार- नालंदा
  • सुमित कुमार- मधुबनी
  • अविनाश कुमार सिंह- समस्तीपुर
  • आदित्य श्रीवास्तव- झारखंड
  • एस प्रतीक- मोतिहारी
  • आदित्य कुमार- भोजपुर
  • अनामिका- गोपालगंज
  • अंकित कुमार- भागलपुर
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को ६५वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जारी परिणाम के अनुसार परीक्षा में ४२२ अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये। परीक्षा में जहां रोहतास के गौरव सिंह राज्य भर में अव्वल रहे‚ वहीं बांका की चंदा भारती दूसरे स्थान पर रहीं। नालंदा के वरुण कुमार को तीसरा स्थान मिला। टॉप २० में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों में ६ छात्राएं शामिल हैं।
शीर्ष १० अभ्यर्थियों की सूची में अविनाश कुमार सिंह चौथे और आदित्य श्रीवास्तव पांचवें स्थान पर रहे। इनके अलावा एस प्रतीक ने छठा‚ आदित्य कुमार ने सातवां और अनामिका ने आठवां स्थान हासिल किया। इसी तरह अंकित कुमार नौवें और प्रणव कुमार दसवें स्थान पर रहे। आयोग ने परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए १‚१४२ सफल अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया था‚ जिनमें १‚११४ अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ ५३२‚अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ ५१५‚ ईडब्ल्यूएस के लिए ५३०‚ ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए ५०४‚ एससी (पुरुष) के लिए ५०७ और एसटी (पुरुष) के लिए ४९५ मार्क्स रही है। बिहार सरकार के १४ विभागों में कुल ४२३ रिक्त पदों के लिए परीक्षा हुई थी‚ जिनमें से ४२२ उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी के ११०‚ बिहार शिक्षा सेवा के ७२‚ डीएसपी के ६२ पद हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए ४ लाख ११ हजार ४७० अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ६ मार्च २०२१ को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आये थे‚ जिसके बाद २५ से २८ नवम्बर के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में ६ हजार ५१७ अभ्यर्थी सफल हुए थे। यदि टॉपर गौरव सिंह की बात की जाये‚ तो वे रोहतास के रहने वाले हैं। उनकी मां शशि कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचायत शिक्षक हैं। पिता स्व. मनोज कुमार सिंह एयरफोर्स में नौकरी करते थे। जब बच्चे छोटे थे‚ तभी मनोज कुमार सिंह का देहांत हो गया था। गौरव का दूसरा भाई अमन कुमार सिंह पंजाब के लुधियाना से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढाई कर रहा है। वहीं‚ सेकेंड टॉपर चंदा भारती बांका की रहने वाली हैं। वह गया बुडको में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता विवेकानंद यादव गढवा में सहायक अभियंता हैं। मां का नाम कुंदन कुमारी है। चंदा भारती तीन भाई एक बहन हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव : आज तीसरे चरण में 50 प्रखंड़ों के 753 पंचायतों में सुबह से मतदान जारी

बिहार पंचायत चुनाव : आज तीसरे चरण में 50 प्रखंड़ों के 753 पंचायतों में सुबह से मतदान जारी

एससी–एसटी के उत्थान को लगातार हो रहा काम

एससी–एसटी के उत्थान को लगातार हो रहा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend