ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

31 मार्च तक बढ़ी बालू घाटों की बंदोबस्ती राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ निर्णय

UB India News by UB India News
October 4, 2021
in कैबिनेट, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार ने बालू घाटों के बंदोबस्त की अवधि ३१ मार्च २०२२ तक के लिए बढ़ा दी है। यह फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में १८ प्रस्तावों पर मंजूरी दी गयी। बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि बालू घाटों के बंदोबस्त अवधि को ३१ मार्च २०२२ तक के लिए विस्तारित किया गया है। नवादा‚ अरवल‚ बांका‚ बेतिया‚ मधेपुरा‚ किशनगंज‚ वैशाली में बंदोबस्ती की गयी है। राज्य के आठ जिलों पटना‚ भोजपुर‚ रोहतास‚ सारण‚ औरंगाबाद‚ गया‚ जमुई और लखीसराय में बालू घाटों की बंदोबस्ती छोड़़ चुकी एजेंसियों की जगह पर राज्य खनन निगम नया टेंड़र जारी करेगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने पटना के आसपास शहर दानापुर‚ खगौल और फुलवारीशरीफ में ड़ीजल ऑटो के परिचालन को ३१ मार्च २०२२ तक जारी रखने की छूट दी है। ३१ मार्च २०२२ के बाद इन क्षेत्रों से ड़ीजल ऑटो का परिचालन बंद कर दिया जायेगा। इसके अलावा बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में ४००० सिपाहियों के रहने के लिए बैरक के निर्माण की मंजूरी प्रदान की गयी‚ जिसपर १५४ करोड़़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में पथ निर्माण विभाक के दो प्रस्तावों पर सहमति बनी। पहले प्रस्ताव के तहत वर्षों से अटकी मुंगेर रेल ओवरबिज्र के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गयी हैं। इस पुल का लोकार्पण २५ दिसम्बर को किया जायेगा। इस पुल के लिए एप्रोच बनाने के लिए जल्द जमीन अधिग्रहण की समस्या को दूर किया जायेगा। राज्य सरकार ने मुआवजे के लिए कुल ५७ करोड की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जिन्होंने इस पुल का शिलान्यास २००३ में किया था मुआवजे के कारण निर्माण स्थगित हो गया था। दूसरा प्रस्ताव जो अटल पथ फेज–२ से संबंधित हैकी बडी बाधा को पर कर लिया गया है। फेज–२ के निर्माण में एफसीआई की भूमि मार्ग रेखांकन में आ रही थी। लगभग १.३ एकड भूमि के अधिग्रहण का मामला अटका हुआ था॥।

पथ निर्माण विभाग के महत्वपूर्ण एजेंडे पास

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में पथ निर्माण विभाग बिहार के दो प्रस्तावों पर सहमति प्राप्त हुई। बैठक के बाद जानकारी देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मुंगेर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गयी हैं। टोपो लैंड के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे के लिए कुल 57 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पुल का शिलान्यास 2003 में किया था, मुआवजे के कारण निर्माण स्थगित हो गया था। इसी वर्ष वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को इस पुल का लोकार्पण कर दिया जाएगा और वाजपेयी जी के बिहार को दिए गए इस उपहार को पूर्ण करा लिया जाएगा।

दूसरा प्रस्ताव जो अटल पथ फ़ेज़-2 से सम्बंधित है, की बड़ी बाधा को दूर कर लिया गया है। फेज 2 के निर्माण में FCI की भूमि मार्ग रेखांकन में आ रही थी। लगभग 1।3 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का मामला अटका हुआ था। आज मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग 12 करोड़ की राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया। नितिन नवीन ने बताया कि मार्च 2022 तक फ़ेज़ 2 का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।

अन्य निर्णय

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 4000 सिपाहियों के रहने के लिये बैरक बनेगा। 154 करोड़ रुपए की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।
कैबिनेट में 31 मार्च 2022 तक के लिए पुराने ऑटो को CNG में बदलने की समय सीमा बढ़ाया गया है। पटना 25 हजार ऑटो हैं, जिसमें 20 हजार ऑटो CNG हो चुके हैं। बाकी के लिए समय सीमा बढ़ाया गया है।
राज्य के 26 जिलों के आईटीआई कॉलेजों में 312 पदों का सृजन किया गया है। प्रति संस्थान 12 पदों का सृजन किया गया है।
अब निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करते हुए खाद्य विभाग के लिए गोदामों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सूचना जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत बिहार संवाद समिति के लिए 37 पदों का सृजन किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बिहार में मेगा वैक्सीनेशन अभियान ,सरकार ने रखा आज 40 लाख लोगों को टीका लगाने का रखा है लक्ष्य

बिहार में मेगा वैक्सीनेशन अभियान ,सरकार ने रखा आज 40 लाख लोगों को टीका लगाने का रखा है लक्ष्य

विस की दो सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

विस की दो सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend