ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विस की दो सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, भाजपा
0
विस की दो सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की रिक्त दो सीटों कुशेश्वस्थान (सुरक्षित) और तारापुर पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। मतदान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ३० अक्टूबर को सुबह सात से दोपहर बाद चार बजे तक होगा जबकि मतगणना दो नवम्बर को सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय में होगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी की जायेगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर निर्धारित की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच ११ अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि १६ अक्टूबर निर्धारित की गयी है। मतदान तीस अक्टूबर को कराया जायेगा। जबकि मतगणना दो नवम्बर को होगी। गौरतलब है कि यह उप चुनाव पूर्व मंत्री तारापुर से जदयू विधायक मेवा लाल चौधरी और कुशेश्वर स्थान सुरक्षित से जदयू विधायक शशि भूषण हजारी के निधन के कारण कराया जा रहा है।

उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते एनड़ीए के नेता
तारापुर व कुशेश्वरस्थान के लिए शुक्रवार को एनडीए ने अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। एनड़ीए ने अपने घटक दलों के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी और तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। निजी होटल में आयोजित एनड़ीए के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल समेत एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे। ज्ञात हो कि घोषित दोनों सीटों पर पहले जेडीयू का कब्जा रहा है। इसलिए दोनों सीटों पर जेडीयू ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से उम्मीदवार अमन हजारी विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे हैं। तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान पिछली विधानसभा चुनाव की तरह फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में हैं। विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव होना है। यहां चिराग अपनी पार्टी के उम्मीदवार खडे करेंगे। उम्मीदवारों के चयन के लिए संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने बताया कि दो दिनों के अंदर संसदीय बोर्ड की मीटिंग होगी। चार अक्टूबर को पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी को नाम भेज दिया जाएगा। छह अक्टूबर तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। दोनों सीटों के लिए २ से ८ अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। लोजपा किसकी है इस सवाल के जवाब पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि‚ उपचुनाव को देखते हुए चिराग की तरफ से २३ सितंबर को ही चुनाव आयोग के पास रिमाइंडर लेटर भेजा गया था। मगर‚ अब तक आयोग ने अपना जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ विभाजित लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की तरफ से भी २५ सितंबर को चुनाव आयोग के पास दावा किया गया है। चिराग गुट वाले संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय अब भी भी दावा कर रहे हैं कि पार्टी और इसका सिंबल बंगला छाप चिराग के पास ही है।

इस माह के अंत में होने वाले दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इस संदर्भ मे तीन अक्टूबर को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। जाप प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महागठबंधन में कांग्रेस की अनदेखी हो रही है। राजद जबरन दोनों सीटों पर दावा कर रहा है। अगर कांग्रेस महागठबंधन से अलग होती है तो जाप उपचुनाव चुनाव में कांग्रेस को सहयोग करेगी। राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना और विशेष राज्य का दर्जा दिलाना जन अधिकार पार्टी की प्रमुख मांग है। पार्टी इन मुद्’ों के साथ आगामी चुनाव में उतारेगी। तारापुर उपचुनाव के लिए राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा‚ रामचन्द्र सिंह यादव‚ प्रेमचन्द सिंह‚ राजेश रंजन पप्पू‚ तथा कुशेश्वर स्थान में पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन‚ पूर्व विधायक भाई दिनेश‚ राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय महासचिव फाजिल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ तीन अक्टूबर को बैठक कर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह‚ राजेश रंजन पप्पू और भाई दिनेश उपस्थित थे॥।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
कोरोना के कहर से उबरते देश को त्योहारों की रौनक से मिलेगा सहारा

कोरोना के कहर से उबरते देश को त्योहारों की रौनक से मिलेगा सहारा

कैप्टन आउट, सिद्धू हिट विकेट, पार्टी क्लीन बोल्ड!

कैप्टन आउट, सिद्धू हिट विकेट, पार्टी क्लीन बोल्ड!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend