ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिद्धू ने छोड़ा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद, लेकिन पार्टी में बने रहेंगे

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in प्रदेश
0
सिद्धू ने छोड़ा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद, लेकिन पार्टी में बने रहेंगे

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब कांग्रेस में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखे अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे अपने चरित्र के साथ समझौता नहीं कर सकते और समझौता करने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा खत्म हो जाती है। सिद्धू ने आगे लिखा कि वे भविष्य तथा पंजाब के हित के लिए बने एजेंडा के साथ समझौता नहीं कर सकते, इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहा हूं, लेकिन कांग्रेस की निरंतर सेवा करता रहूंगा

पंजाब कांग्रेस में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। 

पंजाब कांग्रेस में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने जुलाई में नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की थी। सिद्धू के बनने के बाद पंजाब कांग्रेस और पंजाब सरकार में भारी उथल पुथल हुई थी, यहां तक की सिद्धू के विरोध की वजह से कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। अब जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाकर सिद्धू के करीब चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है, तो इसके बावजूद सिद्धू ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।

हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना नया मंत्रिमंडल गठित किया है और नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि सिद्धू अपने करीबी नेताओं को मंत्री बनवाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है नाराजगी के चलते सिद्धू ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। माना जा रहा है कि पंजाब में राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से भी सिद्धू नाराज चल रहे थे, इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबी अरुणा चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी, माना जा रहा है कि सिद्धू उससे भी नाराज थे।

सिद्धू पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुआ करते थे और 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था, उस समय पहले वे आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस साल 18 जुलाई को ही सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
किसान कल करेंगे भारत बंद, बैंक यूनियन और विपक्षी दलों ने किया समर्थन का ऐलान

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की लंबी राह..........

स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है……..

स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend