ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की लंबी राह……….

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in कृषि, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
किसान कल करेंगे भारत बंद, बैंक यूनियन और विपक्षी दलों ने किया समर्थन का ऐलान

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नये कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले १० महीने से चल रहे किसानों के आंदोलन का असर अब आम लोगों के जीवन पर पड़़ने लगा है। किसानों के सोमवार को आहूत १० घंटे के भारत बंद ने इसका नजारा दिखा दिया। दिल्ली–एनसीआर के सीमावर्ती इलाकों‚ पंजाब‚ हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजीवन खासतौर से प्रभावित रहा। दिल्ली की सीमाओं पर लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। कई ट्रेनों के रद्द होने और राजमार्गों व प्रमुख सड़़कों के अवरुद्ध होने से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़़ा। पंजाब‚ हरियाणा में सिरसा‚ फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में राजमार्ग बाधित रहे। दोनों राज्यों में किसान कई स्थानों पर शाम चार बजे तक तक सड़़कों और पटरियों पर बैठे रहे। दिल्ली–एनसीआर में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को दफ्तर‚ कॉलेज और चिकित्सकों के पास जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के ४० संगठनों के इस बंद को अनेक राजनीतिक पार्टियों यथा कांग्रेस‚ शिरोमणि अकाली दल‚ समाजवादी पार्टी‚ बीएसपी‚ टीएमसी‚ आम आदमी पार्टी‚ वाईएसआर कांग्रेस और वामदलों का समर्थन था। किसान संगठनों का कहना था कि भारत बंद को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से लागू करवाया गया। आपात सेवाओं को बंद के दौरान रोका नहीं गया‚ आपात प्रतिष्ठानों‚ अस्पतालों‚ दवा की दुकानों‚ एंबुलेंस‚ राहत और बचाव कार्य के वाहनों तथा निजी इमरजेंसी सेवाओं में कोई बाधा नहीं ड़ाली गई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना था हम अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। टिकैत के अनुसार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहते हैं कि किसान बातचीत के लिए आएं। हम कहते हैं हमें समय और जगह बताएं। कृषि मंत्री सिर्फ कहने के लिए कहते हैं कि बातचीत के लिए आएं। मंत्री ने किसानों से फिर अपील की है कि वे आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। किसानों की बताई आपत्तियों पर पहले भी कई बार बात हो चुकी है‚ फिर भी उनकी कोई बात बची है तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। पिछले १० महीनों से किसान तीन नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच ११ दौर की वार्ता हो चुकी है‚ किंतु नतीजा शून्य रहा। दोनों पक्ष इसी तरह अड़े़ रहे तो जनता की ही दिक्कतें बढ़ेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है……..

स्वास्थ्य की हर जानकारी एक जगह इकट्ठा हो तो यह वाकई बड़़ी बात है........

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया

भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों के बहुआयामी चरित्र को और सुढ़ करने का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend