ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सर्वदलीय बैठक बुलाकर नितीश अपने बूते कर सकते है बिहार में जाति आधारित जनगणना

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in अवार्ड, पटना, बिहार
0
सर्वदलीय बैठक बुलाकर नितीश अपने बूते कर सकते है बिहार में जाति आधारित जनगणना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जाति आधारित जनगणना को लेकर जिस तरह की बातें सामने आ रहीं हैं, उससे यह लग रहा है कि बिहार अब अपने बूते इस दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी में है। यह संभव है कि कर्नाटक की तर्ज पर बिहार सरकार भी अपने स्तर पर जाति आधारित जनगणना कराने का निर्णय ले। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा न्यायालय में हलफनामा देकर जाति आधारित जनगणना से इनकार की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कह दिया है कि वे इसे कतई सही नहीं मानते। आगे इस बारे में निर्णय को ले बिहार में राजनीतिक दलों के साथ फिर बैठक कर फैसला करेंगे। बिहार की स्थिति यह है कि 10 राजनीतिक दलों में नौ इसके समर्थन में हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी को जाति आधारित जनगणना से इनकार है।

बिहार को केंद्र सरकार से थी बड़ी उम्‍मीद

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी, तब उन्होंने एक स्वर में कहा था कि प्रधानमंत्री से इस संबंध में बातचीत काफी सकारात्मक रही। उम्मीद थी कि केंद्र जाति आधारित जनगणना पर सहमत हो जाएगा। पर हाल ही में जब केंद्र सरकार की ओर से न्यायालय में हलफनामा देकर यह कह दिया गया कि वह जाति आधारित जनगणना के पक्ष में नहीं है, तब बात नए सिरे से आगे बढ़ गयी है।

अब अपने बूते जाति आधारित जनगणना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि केंद्र अगर तैयार नहीं होती है तो राज्य सरकार को अपने बूते जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार यह कहते रहे हैं कि केंद्र के इनकार के बाद ही इस बारे में आगे कुछ सोचा जा सकता है। अब केंद्र का इनकार भी साफ तरीके से सामने आ गया है। इसलिए मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक कर आगे के निर्णय लेने की बात कह दी है।

अलग राजनीतिक दृश्य आएगा सामने

जाति आधारित जनगणना पर बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress), वाम दल (Left Parties), हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) व विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के एक स्वर की वजह से बिहार में राजनीतिक रूप से अलग परिदृश्य नजर आएगा। सभी एक तरफ और बीजेपी एक तरफ। देश स्तर पर भी जाति आधारित जनगणना के बहाने एक नया गठजोड़ दिख सकता है। देश के कई राज्यों में जाति आधारित जनगणना के पक्ष में राजनीतिक दल आगे आ रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से उठी यह मांग अब देशव्यापी हो गयी है।

बताया कैसे हो सकती है जनगणना

मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी समझा दिया है कि जाति आधारित जनगणना किस तरह से सहज है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में यह है कि एक जाति की कई उपजातियां होती हैं। हाउसहोल्ड सर्वे में अगर आप किसी की जाति पूछते हैं तो उसके पड़ोस वाला यह पुष्टि कर देगा कि उसके बगलगीर की जाति क्या है?

आर्थिक रूप से है बहुत बड़ी कवायद
जाति आधारित जनगणना आर्थिक रूप से भी बड़ी कवायद है। कर्नाटक मे 2015 के अप्रैल-मई में 1.3 करोड़ घरों में सर्वे हुआ था। इसे सोशल एंड एजुकेशनल सर्वे का नाम दिया गया था। इस काम में 1.6 लाख कर्मियों को लगाया गया था। राज्य सरकार ने इसपर 169 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वैसे अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आयी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
नए प्रयोग की ओर कांग्रेस, कन्हैया-जिग्नेश युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर करेंगे काम

नए प्रयोग की ओर कांग्रेस, कन्हैया-जिग्नेश युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर करेंगे काम

PM मोदी ने विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend