ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए प्रयोग की ओर कांग्रेस, कन्हैया-जिग्नेश युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर करेंगे काम

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
नए प्रयोग की ओर कांग्रेस, कन्हैया-जिग्नेश युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर करेंगे काम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हाल के सभी चुनावों में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन से पार्टी भी अब नए प्रयोग के लिए नई रणनीति बनाने में जुटी हुई है. इसकी के तहत 28 सितंबर को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात से विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी जीत की संभावनाएं तलाशने की कोशिश में जुट गई है. पार्टी की भी यह कोशिश है कि संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए. कांग्रेस को एक नई ताकत देने के लिए पार्टी के आलाकमान भी फिलहाल इसी प्रयोग के तहत काम में जुट गए हैं.

कले युवाओं पर पार्टी फोकस करे और अधिक से अधिक युवा नेताओं में संगठन में जोड़कर एक नई रणनीति पर काम किया जाए. इसी के सहारे वह आगामी चुनाव में जीत का परचम भी लहराना चाहती है. कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी पार्टी की पूरे देश में युवाओं को साथ जोड़ने की योजना का हिस्सा हैं. नई रणनीति के तहत कांग्रेस हर राज्य में युवाओं में साथ जोड़ने के लिए महाभियान चलाने की तैयारी कर रही है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने सियासत में नए प्रयोग करने की कोशिश की है. पूर्व में कई चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी कई प्रयोग कर चुकी है. हालांकि प्रयोग करने के बाद भी पार्टी को उत्साहजनक परिणाम नहीं मिले थे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2007 में पार्टी महासचिव के तौर पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में आंतरिक चुनाव की शुरुआत की थी. इसका लक्ष्य संगठन में जमीनी युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका देना था. यह एक अच्छा प्रयास था पर प्रदेशों में वरिष्ठ नेताओं के परिवारों से ताल्लुक रखने वाले युवा धनबल के जरिए खुद चुनाव जीतकर पदाधिकारी बन गए. इसके बाद पार्टी ने 2014 के चुनाव में एक और प्रयोग किया. अमेरिका की तर्ज पर 16 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए अंदरुनी लोकतंत्र की प्रक्रिया अपनाई गई. इसमें उम्मीदवार के चयन के लिए उस क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी और नेताओं की राय ली जानी थी. पर कई सीट पर टिकट के दावेदारों के विरोध के बाद इस प्रयोग को बंद कर दिया गया. वहीं वर्ष 2019 में एक नए प्रयोग करने की कोशिश की गई. कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए डेटा का इस्तेमाल किया था. इसमें पार्टी के शक्ति ऐप ने भी अहम भूमिका निभाई थी. पार्टी ने 300 सीट पर डेटा के विश्लेषण के आधार पर उम्मीदवार तय करने का प्रयास किया, हालांकि यह कोशिश सफल नहीं हो पाई थी.

कन्हैया और जिग्नेश की भूमिका फिलहाल साफ नहीं
कांग्रेस ने अपने नए प्रयोग के तहत इन दोनों युवा नेता कन्हैया और जिग्नेश को पार्टी में शामिल कराने की अपनी पूरी तैयारी जरूर कर ली है, लेकिन इन दोनों की भूमिका फिलहाल क्या होगी इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों युवा नेता देश भर में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलनों की मुहिम चला सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post

PM मोदी ने विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया

24 विधान पार्षद व एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला

तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, चुनाव आयोग का एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend