ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ‘भारत बंद’ :पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे महागठबंधन समर्थक, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद में रेल-सड़क जाम

UB India News by UB India News
September 28, 2021
in कारोबार, पटना, परिवहन
0
बिहार में ‘भारत बंद’ :पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे महागठबंधन समर्थक, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद में रेल-सड़क जाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार में लेफ्ट के साथ-साथ महागठबंधन की पार्टियां राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। इसमें बिहार से जुड़े सवालों को भी महागठबंधन ने जोड़ा है। जैसे- रोजगार के वायदे का सवाल, योजनाओं में घोटाले का सवाल, जाति जनगणना का सवाल।

सोमवार सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं। पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों महगठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

हाजीपुर में राजद विधायक को गिरफ्तार कर ले जाती वैशाली पुलिस।
हाजीपुर में राजद विधायक को गिरफ्तार कर ले जाती वैशाली पुलिस।

बिहार में ‘भारत बंद’ से जुड़े अन्य अपडेट्स

  • पटना में महागठबंधन का संयुक्त जुलूस बुद्ध स्मृति पार्क से निकलेगा। हालांकि इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे।
  • बंद समर्थकों ने जहानाबाद में ट्रेनें रोकी। गया-पटना रोड NH-83 को किया जाम।
  • बेगूसराय में महागठबंधन कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और NH-31 को जाम कर दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी।
  • मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने कांटी के पास नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। RJD MLA इसराइल मंसूरी और जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में जगह-जगह हो रहा है प्रदर्शन।
भागलपुर में बैंक ऑफ़ बड़ोदा की शाखा बंद कराते बंद समर्थक।
भागलपुर में बैंक ऑफ़ बड़ोदा की शाखा बंद कराते बंद समर्थक।

दिल्ली में हैं तेजस्वी, बंद में नहीं होंगे शामिल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। इसलिए बिहार में बंद कराने वालों के साथ वे नहीं दिखेंगे। हालांकि महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव थे और महागठबंधन के साथियों के साथ हाथ उठाकर उन्होंने भी बंद में शामिल होने की बात कही थी। आम तौर पर जब भी महागठबंधन की ओर से किसी बंद का समर्थन किया जाता है तो सभी की नजर इस पर रहती है कि तेजस्वी यादव सड़क पर उतरते हैं कि नहीं। फिलहाल तेजस्वी दिल्ली में क्यों हैं, इस बारे में यही बताया जा रहा है कि कुछ निजी कारण हैं।

गांधी सेतु पर दो घंटे बाद सामान्य हुई स्थिति

वैशाली में राजद कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन से उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु पर यातायात बाधित हो गया। राजद के प्रदेश महासचिव सह महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन अहले सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ हाजीपुर के रामाशीष चौक पर उतर गए। चौक जाम होने की वजह से महात्मा गांधी सेतु भी जाम हो गया। मुजफ्फरपुर, छपरा, समस्तीपुर और पटना जाने का यह मुख्य मार्ग है।

हालांकि, सदर SDPO राघव दयाल दलबल के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश की। इतने पर भी हंगामा शांत नहीं हुआ तो विधायक डॉ. मुकेश रोशन को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें यातायात थाना ले गई, जहां विधायक और उनके समर्थकों ने नारेबाजी जारी रखी। करीब 2 घंटे बाद गांधी सेतु पर जाम खत्म हो गया। फिलहाल आवागमन सामान्य है।

आरा बस स्टैंड के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम

आरा में माले विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में आरा बस स्टैंड के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। बेगूसराय में सुबह से ही वामदलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जाम कर दिया। नवादा के प्रजातंत्र चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघ सुबह से ही रोड पर उतर कर सड़क को जाम कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड पर प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता।
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड पर प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता।
नवादा में बस रोक दिया गया।
नवादा में बस रोक दिया गया।
आरा में सरकार विरोध में नारेबाजी करते वामदलों के कार्यकर्ता।
आरा में सरकार विरोध में नारेबाजी करते वामदलों के कार्यकर्ता।
वैशाली में स्टेशन चौक पर टैक्टर पर बैठकर किया प्रदर्शन।
वैशाली में स्टेशन चौक पर टैक्टर पर बैठकर किया प्रदर्शन।
बेगूसराय में हाईवे पर मौजूद वामदलों के कार्यकर्ता।
बेगूसराय में हाईवे पर मौजूद वामदलों के कार्यकर्ता।

इमरजेंसी सेवाओं को बंद से अलग रखा गया
कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। राजद ने कहा है कि वैसे छात्र-छात्राएं जो परीक्षा देने जा रहे हैं उन्हें कठिनाई न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। इमरजेंसी सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा है कि जिन स्कूलों में परीक्षाएं नहीं हैं वे आज ऑनलाइन क्लास लें। मिशनरी स्कूलों ने स्कूल बंद करने की सूचना नहीं दी है पर ज्यादातर अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है। मगध विश्वविद्यालय की ओर से लॉ की परीक्षाएं विभिन्न सेंटरों पर मंगलवार को होनी है। बेहतर हो कि परीक्षार्थी समय से काफी पहले घर से निकलें।

कई संगठनों के लोग इससे जुड़े हैं
भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि यह बंद व्यापक असर वाला इसलिए है क्योंकि इसमें छात्र संगठन, युवा संगठन, महिला संगठन, मजदूर यूनियन , महिला संगठन आदि की बड़ी भागीदारी है। बंद को सफल बनाने के लिए कई बैठकें भी की गई हैं। छात्र जनशक्ति परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कहा है कि बंद में परिषद के कार्यकर्ता भी समर्थन में सड़क पर रहेंगे।

कृषि कानूनों का विरोध करते राजद कार्यकर्ता।
कृषि कानूनों का विरोध करते राजद कार्यकर्ता।

कई जगह ट्रेनें, बसें रोकी जा सकती हैं

बंद के समर्थन में जिस तरह की गोलबंदी की गई है उससे साफ है कि कई जगह ट्रेनें, बसें रोकी जाएंगी। यातायात में कठिनाई आ सकती है। बंद समर्थक डाक बंगला चौराहा जाम करेंगे इसके पटना में जाम लगना तय है। खास तौर से 10 बजे के बाद ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। बंद समर्थक पटना जंक्शन के पास बुद्ध स्मृति पार्क पर 11 बजे जुटेंगे और फिर डाकबंगला की तरफ बढ़ेंगे। डाकबंगला चौक को जाम करेंगे।

स्टेशन, बस स्टैंड समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रेल एसपी विकास बर्मन ने पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, सचिवालय हॉल्ट, दानापुर व पाटलिपुत्र स्टेशन जिले के सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया है। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल हेल्थ मिशन को किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल हेल्थ मिशन को किया लॉन्च

बिहार के सर्वाधिक 15,729 प्रवासी मजदूरों ने दूसरे राज्यों में लिया राशन

व्यावहारिक तौर पर अब जातीय जनगणना संभव नहींः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend