ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर पर फिर घिरे इमरान खान, UNGA में भारत ने सुनाई खरी-खरी

राइट टू रिप्लाई- भारत ने क्या कहा पाकिस्तान आतंकवादियों का खुले तौर पर समर्थन करता है, उन्हें हथियार मुहैया करवाता है। UNSCद्वारा प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकवादियों को रखने का घटिया रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास है। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में पनाह मिली। पाकिस्तान उसे 'शहीद' कहकर महिमामंडित करता है।

UB India News by UB India News
September 27, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कश्मीर पर फिर घिरे इमरान खान, UNGA में भारत ने सुनाई खरी-खरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कंगाली और आतंकियों के कब्जे की आशंका से जूझ रहे पाकिस्तान के हुक्मरान अभी भी शुतुरमुर्ग बने हुए हैं. साथ ही भारत खासकर जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रोपेगंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस कड़ी में उम्मीद के अनुरूप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार तड़के संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का राग अलापा और शांति के लिए भारत को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सार्थक रूप से जुड़े. इसके बाद राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत की यूएनजीए में फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम को जमकर फटकार लगाई. स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद की शरणस्थली करार देते हुए भारत के अंदरूनी मामलों में बेजा हस्तक्षेप बताया.

कश्मीर पर कब्जे का आरोप लगाया भारतीय मुसलमानों को बरगलाया
इमरान खान ने अपने संबोधन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर करती है. यही नहीं, शांति स्थापित करने का ठिकरा भारत पर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सार्थक और परिणामोन्मुखी जुड़ाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत की है. भारत के खिलाफ भरे जहर को उगलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को ‘फासीवादी’ करार दिया. कहा कि आरएसएस और भाजपा मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं. मुस्लिमों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. इमरान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर पर जबरन कब्जा कर रखा है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अफगानिस्तान में तालिबान के लिए उड़ेला प्रेम
करेला वह भी नीम चढ़ा की तर्ज पर अपने भाषण में तालिबान की वकालत करते हुए इमरान खान ने य़ह बेबसी भी जाहिर की कि वहां के बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कीमत हमने चुकाई है. 80 हजार लोग मारे गए, 120 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. हमने अमेरिका के लिए जंग लड़ी. 1983 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने मुजाहिदीन को हीरो बताया था. इसके बाद जब सोवियत सेनाएं वहां से चली गईं तो अमेरिका ने अफगानिस्तान को अकेला छोड़ दिया. अमेरिका पर बरसते हुए इमरान ने कहा, हम पर प्रतिबंध लगाए गए. बाद में यही मुजाहिदीन, जिन्हें हमने ट्रेंड किया था, वो हमारे खिलाफ ही खड़े हो गए.

भारत ने आतंक की शरणस्थली बताया पाक को
इमरान खान के इस अनर्गल प्रलाप का जवाब देते हुए स्नेहा दुबे ने इमरान खान को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी सदस्य देश भली-भांती जानते हैं कि आतंकियों की मदद और शरण देने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है. आतंकियों को पल्लवित पोषित करना उसकी कूटनीति बन चुकी है. स्नेहा दुबे ने आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को सीधे तौर पर कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा देश है, जो खुलेआम आतंकियों को न सिर्फ वित्तीय मदद देता है, बल्कि उन्हें हथियार मुहैया कर प्रशिक्षण भी देता है.

पाकिस्तान कब्जे वाला कश्मीर तुरंत सौंपे
इमरान खान के कश्मीर और मुसलमानों के अनर्गल प्रलाप पर स्नेहा दुबे ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अंग हैं. इसमें वह इलाका भी शामिल है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है. भारत चाहता है कि पाकिस्तान अविलंब अपने कब्जे को खाली कर दे. स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई अधिकार का प्रयोग करते हुए यूएनजीए जैसे प्रतिष्ठित मंच का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों को इस मंच से उठाकर पाकिस्तान झूठ बोलकर विश्व को बरगलाने की कोशिश कर रहा है. सच तो यह है कि आतंकी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं और उसके वजीर-ए-आजम इस पर से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए झूठ का सहारा ले प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं.

UN में इमरान ने भारत को दी युद्ध की धमकी

UNGA में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने न सिर्फ तालिबान की वकालत की बल्कि भारत को युद्ध की धमकी तक दे डाली। UN जनरल असेंबली में रिकॉर्डेड भाषण में इमरान खान ने धमकी दी कि अगर भारत ने बातचीत का माहौल नहीं बनाया तो दोनों देशों के बीच फिर एक युद्ध हो सकता है। इमरान खान ने अपने भाषण में कश्मीर का राग तो अलापा ही, तालिबान की भी जमकर वकालत की। इमरान खान ने गिड़गिड़ाने वाले अंदाज में पूरी दुनिया से अपील की कि वो तालिबान को मान्यता दें दें। इमरान खान ने दुनिया को ये कहकर भी डराया कि अगर तालिबान को मान्यता नहीं मिली तो अफगानिस्तान पूरी दुनिया के आंतकियों का अड्डा बन जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

क्वाड के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के साथ चीन और पाकिस्तान दोनों को दिया कड़ा संदेश

क्वाड के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के साथ चीन और पाकिस्तान दोनों को दिया कड़ा संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend