ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया की 5 दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री, ड्रोन से लेकर शिक्षा तक पर हुई बात

UB India News by UB India News
September 25, 2021
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
दुनिया की 5 दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री, ड्रोन से लेकर शिक्षा तक पर हुई बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुनिया की 5 दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से चर्चा की। इनमें क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर, जनरल एटॉमिक्‍स के चेयरमैन और सीईओ विवेक लाल और ब्‍लैकस्‍टोन के चेयरमैन और सह-संस्‍थापक स्टीफन श्वार्जमैन शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी कंपनियों के प्रमुखों से अलग अलग बातचीत की जिससे उन्हें बात रखने का पूरा मौका मिले। सरकार के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बातचीत में कई विषय शामिल हुए जिसमें तकनीक के माध्यम से शिक्षा से लेकर प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव जैसी सरकारी योजनाएं शामिल थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो आमोन से वार्ता की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि क्रिस्टियानो आर. आमोन ने भारत के साथ 5जी और अन्य क्षेत्रों में काम करने की इच्छा व्यक्त की है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में क्वालकॉम के लिये मौजूद विभिन्न अवसरों की भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग के लिये प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव पॉलिसी और सेमीकंडक्टर के लिये सप्लाई चेन विकसित करने पर बात हुई। वहीं भारत में इनोवेशन इकोसिस्टम को विकसित किये जाने पर भी चर्चा की गयी।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

इसके बाद प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक एडोब के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनु नारायण से मुलाकात की। पीएमओ के द्वारा ट्वीट के जरिये दी गयी जानकारी के अनुसार बातचीत के मुख्य विषयों में युवाओं को तकनीक के जरिये शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना शामिल था। इसके साथ ही भारत के स्टार्टअप सेक्टर की आगे की दिशा को लेकर भी बातचीत हुई।

मुलाकात के क्रम मे तीसरा नंबर फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर का था। प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान वन वर्ल्ड, वन सन. वन ग्रिड पहल पर बात की और भारत में मौजूद निवेश संभावनाओं का भी जिक्र किया। वहीं फर्स्ट सोलर के सीईओ ने उम्मीद जताई कि भारत के सोलर सेक्टर में मैन्युफैक्चरिग सेग्मेंट को लेकर वो काफी आशावान हैं।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में जनरल एटॉमिक्‍स के चेयरमैन और सीईओ विवेक लाल भी शामिल थे। बातचीत में ड्रोन को लेकर हाल में ही सरकार के द्वारा उठाये गये सुधार कदमों पर बात हुई। वहीं बातचीत के बाद विवेक लाल ने कहा कि उनकी कंपनी सहित अमेरिका में मौजूद कई कंपनियां भारत में अनेक अवसर देख रही हैं, और भारत में सहयोग के कई मौके मौजूद हैं

ब्‍लैकस्‍टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन के साथ प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश के विभिन्न अवसरों पर बात की। इसमें नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और नेशनल मॉनीटाइजेशन पाइपलाइन से मिलने वाले अवसरों पर भी प्रधानमंत्री ने बात की है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

Next Post
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

SC में केंद्र का हलफनामा, नहीं होगी जातिगत Census… OBC जनगणना मुश्किल

SC में केंद्र का हलफनामा, नहीं होगी जातिगत Census... OBC जनगणना मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend