ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

UB India News by UB India News
September 25, 2021
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रच दिया है। आज सुबह 338 अंकों की उछाल के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 60 हजार का आंकड़ा पार पहुंच गया। यह पहला मौका है जब सेंसेक्स ने 60 हजार के आंकड़े को पार किया हो। बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्स 958 अंकों की तेजी के साथ 59885 के स्तर पर और निफ्टी 276 अंक की बढ़त के साथ 17823 के स्तर पर बंद हुआ था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंकों की उछाल के साथ रेकॉर्ड 17,923.35 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स को 1,000 अंक से ऐतिहासिक 60,000 के स्तर तक पहुंचने में 31 साल से थोड़ा अधिक समय लगा। सेंसेक्स को 30,000 अंक का स्तर छूने में 25 साल लग गए। इसके बाद छह साल में सेंसेक्स 30,000 से बढ़कर 60,000 के स्तर पर पहुंच गया।बता दें कि इसी साल 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में 50000 का स्तर पार किया था। ऐसे में सिर्फ 8 महीनों के भीतर शेयर बाजार ने करीब 10000 अंकों की छलांग लगाई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला फिलहाल थमने की कोई आशंका नहीं है। क्योंकि विदेशी निवेशकों को ओर से खरीदारी जारी है। ऐसे में निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों पर दांव लगा सकते है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

सेंसेक्स के प्रमुख मील के पत्थर
तारीख सेंसेक्स का स्तर
25 जुलाई 1990 1,007.97
15 जनवरी 1992 2,020.18
11 अक्टूबर 1999 5,031.78
07 फरवरी 2006 10,082.28
11 दिसंबर 2007 20,290.89
26 अप्रैल 2017 30,133.35
03 जून 2019 40,267.62
03 फरवरी 2021 50,255.75

आज सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान पर ट्रेड कर रही हैं। लेकिन रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और टाइटन जैसी दिग्गत कंपनियां लाल निशान पर हैं। सेक्टर्स की बात करें तो मेटल और पावर सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है। वहीं रियल्टी आईटी और टेलिकॉम जैसे सेक्टर में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व लाल निशान में थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
SC में केंद्र का हलफनामा, नहीं होगी जातिगत Census… OBC जनगणना मुश्किल

SC में केंद्र का हलफनामा, नहीं होगी जातिगत Census... OBC जनगणना मुश्किल

भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे : कमला हैरिस

भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे : कमला हैरिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend