ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे : कमला हैरिस

UB India News by UB India News
September 25, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे : कमला हैरिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच हुई मीटिंग में आतंकवाद और पाकिस्तान का मुद्दा भी उठा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि वह आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे। उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कई आतंकी ग्रुप काम रहे हैं और हमने इस्लामाबाद से कहा है कि वह इनके खिलाफ कार्रवाई करे। ये आतंकी सगंठन भारत और अमेरिका दोनों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया गया और लोकतंत्र, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत के लिए खतरों सहित अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय
वहीं बातचीत में जब आतंकवाद का मुद्दा उठा तो उपराष्ट्रपति हैरिस ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया। हैरिस ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी समूह काम कर रहे थे। अमेरिका ने पाकिस्तान से कार्रवाई करने के लिए कहा ताकि यह अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर असर न हो। कमला हैरिस सीमा पार आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी की ब्रीफिंग से सहमत थी। हैरिस ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना दोनों देशों के हित में है और दोनों देशों का यह दायित्व भी है।

कोविड वैक्सीन निर्यात के फैसले का स्वागत
बैठक के बाद जारी संयुक्‍त बयान में बताया गया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी से कहा कि मैं भारत सरकार की उस घोषणा का स्वागत करती हूं जिसमें कहा गया है कि भारत जल्द ही COVID-19 रोधी वैक्सीन का निर्यात फिर से शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैक्सीनेशन के लिए दूसरे देशों के लिए महत्वपूर्ण स्त्रोत रहा है। भारत में रोज़ 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जो प्रभावशाली कदम है।

भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका को एक दूसरे का प्राकृतिक साझेदार बताया। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के संबंध नई ऊचांइयों पर पहुंचेंगे।

पीएम मोदी ने शानदार स्वागत के लिए आभार जताया
पीएम मोदी ने अमेरिका में शानदार स्वागत के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के दौरान अमेरिका ने जो चिंता जताई, मदद की उसका आभार। एक सच्चे दोस्त की तरह आपने भारत की मदद की। अमेरिका में रहने वाले प्रवासी दोनों देशों के बीच सेतु हैं। कोविड की दूसरी लहर में अमेरिका ने भारत की मदद की। कोविड हो या फिर कोई दूसरी परेशानी, अमेरिका हमेशा साथ रहा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
क्वाड देशों के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन आज, व्हाइट हाउस करेगा मेजबानी

क्वाड देशों के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन आज, व्हाइट हाउस करेगा मेजबानी

पंचायत चुनाव: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 151 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान जारी

पंचायत चुनाव: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 151 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend