ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना जिला पुलिस बल के सिपाही नरेंद्र कुमार के नौ ठिकानों पर छापेमारी में मिले 9 करोड़ से ज्यादा की सम्पति

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना
0
पटना जिला पुलिस बल के सिपाही नरेंद्र कुमार के नौ ठिकानों पर छापेमारी में मिले 9 करोड़ से ज्यादा की सम्पति

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम जारी है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को पटना जिला पुलिस बल के सिपाही नरेंद्र कुमार धीरज और उनसे जुड़े़ नौ ठिकानों पर छापेमारी की‚ जिसमें ९ करोड़़ ४७ लाख ६६ हजार ७४५ रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले। तलाशी के क्रम में जांच एजेंसी को यह पता चला कि धीरज ने अपने सेवाकाल में जो संपत्ति अर्जित की है‚ यह उसकी वास्तविक आय से लगभग ५४४ प्रतिशत से अधिक है। नरेंद्र कुमार धीरज बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। कार्रवाई में ईओयू को जमीन निबंधन के दस्तावेज‚ जीवन बीमा पॉलिसी‚ बैंक खातों एवं वाहनों की खरीद संबंधी दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों के मूल्य में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक अपराध इकाई के एड़ीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि अपने पद का दुरुपयोग कर नरेंद्र कुमार धीरज ने स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम पर करोडों की सम्पत्तियां अर्जित की हैं। उन्होंने बताया कि धीरज के बारे में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का सत्यापन एवं पुष्टि होने पर धीरज तथा इनके भाइयों सुरेंद्र कुमार सिंह‚ शशि भूषण सिंह‚ श्याम बिहारी सिंह‚ विरेन्द्र सिंह‚ विजेन्द्र कुमार विमल‚ अशोक कुमार तथा इनके पिता दुधेश्वर सिंह और धर्मंद्र कुमार (भतीजा) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। ईओयू की ९ टीमों ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की‚ उनमें धीरज के महावीर कॉलोनी (बेऊर) स्थित आवास‚ भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव स्थित पैतृक आवास‚ भाई अशोक कुमार के अरवल स्थित मकान‚ भाई सुरेन्द्र सिंह के आरा शहर के भेलाई रोड में कृष्णानगर स्थित चार मंजिला मकान‚ भाई विजेन्द्र कुमार विमल के आरा शहर के कृष्णानगर स्थित पांच मंजिला मकान‚ भाई श्याम बिहारी सिंह के आरा के नारायणपुर स्थित मॉल सह मकान‚ भतीजे धर्मंद्र कुमार के आरा के अनाईठ में आशुतोष ट्रेडर्स नामक दुकान एवं भाई सुरेन्द्र सिंह के आरा के नारायणपुर में स्थित छड–सीमेंट की दुकान एवं आवास शामिल हैं।
बताया जाता है कि १३.०५.१९८८ को नरेंद्र कुमार धीरज की सिपाही के पद पर नालंदा जिला बल में नियुक्ति हुई थी। इनकी सेवा अवधि करीब ३३ वर्ष २ माह हुई है। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरपुर गांव में धीरज का पैतृक आवास है। धीरज सामान्य कृषक परिवार से आते हैं। सेवा में आने से पूर्व इनके पास करीब ३–४ बीघा पुश्तैनी जमीन थी। धीरज की सेवा प्रारंभ होने के समय सभी भाई इनके ऊपर आश्रित थे। इनके संयुक्त परिवार में इनके अतिरिक्त कोई अन्य सरकारी सेवा में नहीं है। धीरज का पटना की महावीर कॉलोनी (मौजा–साईंचक) में दो मंजिला मकान है। भाई विजेन्द्र कुमार विमल के नाम से आरा में जगदेव नगर‚ बाजार समिति (मौजा–मिल्की अनाईठ) में ४ अवासीय भूखंड एवं उदवंत नगर (भोजपुर‚ मौजा भेलाई) में एक कृषि योग्य भूखंड है। भाई सुरेन्द्र सिंह के नाम से आरा के विभिन्न १० स्थानों पर व्यावसायिक‚ आवासीय एवं कृषि भूमि है‚ जबकि भाई विरेन्द्र सिंह के नाम से भोजपुर (मौजा–नाढी) में ५० डि़समिल कृषि योग्य भूमि है। वहीं भाई अशोक कुमार के नाम से आरा में विभिन्न जगहों पर ४ आवासीय एवं कृषि योग्य भूमि पाई गयी है। भाई श्याम बिहारी सिंह के नाम से उदवंत नगर (भोजपुर) (मौजा–गोढना) में एक आवासीय भूखंड है। इसके अलावा धीरज के भाई शशि भूषण कुमार के नाम से सहार (भोजपुर‚ मौजा–नाढी) में ६४.५० डिसमिल का कृषि योग्य भूमि है‚ जबकि भतीजा धर्मंद्र कुमार के नाम से जगदीशपुर (भोजपुर‚ मौजा–सेवथा) में ५१ डिसमिल की कृषि योग्य भूमि है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
विकास में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

विकास में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने 17 से 19 सितंबर 2021 तक आयोजित 6 वें देहरादून अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लिया भाग

अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने 17 से 19 सितंबर 2021 तक आयोजित 6 वें देहरादून अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लिया भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend